हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया में हुई इन 7 युवा खिलाड़ियों की धमाकेदार एंट्री, IPL में भी मचा रहे हैं धमाल

Team India: बीसीसीआई टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को सीधी एंट्री नहीं देता है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंडिया ए की टीम में मौका देता है. इंडिया ए के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मुख्य टीम में मौका मिलता है.

विज्ञापन
India A

Team India: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद इंडिया ए की टीम 9 जून से एक ट्राई सीरीज खेलेगी. जिसमें इंडिया ए के साथ श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम भी हिस्सा लेने वाली है. इस ट्राई सीरीज के लिए अब बीसीसीआई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जा रहा है. चयनकर्ताओं ने 7 युवा खिलाड़ियों को आईपीएल के प्रदर्शन के कारण इंडिया ए में मौका दिया है. 

7 युवा खिलाड़ियों को मिला इंडिया ए में मौका 

इंडिया ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिला है. अब उन्हें अपना शानदार प्रदर्शन इंडिया के लिए भी करना होगा. पंजाब किंग्स के दोनों सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को टीम में मौका दिया गया है. दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब किंग्स के सूर्यांश शेडगे को भी फिनिशर की भूमिका में मौका दिया गया है. गेंदबाजी की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर हर्ष दुबे का नाम भी नजर आ रहा है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और गुजरात टाइटंस के अरशद खान को भी चयनकर्ताओं ने चांस दिया है. 

ये भी पढ़ें: टी-20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली 4 टीमें, इतिहास रचने का है मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola