टी-20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली 4 टीमें, इतिहास रचने का है मौका

IPL: टी-20 फॉर्मेट की जब शुरुआत हुई थी, उस समय 140 से 150 रनों तक का स्कोर बनता था. अब यही स्कोर 200 तक पहुंच गया है. आईपीएस जैसी टी-20 लीग में टीमों के लिए 200 रन बनाना अब बच्चों की खेल हो गया है. कुछ टीमें नियमित रूप से ये कारनामा कर रही हैं.

Punjab Kings IPL 2026
1 / 6
Punjab Kings IPL 2026

IPL: टी-20 फॉर्मेट में एक समय 200 रन बनाना बहुत बड़ा अचीवमेंट माना जाता था. इस स्कोर तक पहुंचने का आईपीएल में टीमें सपना देखती थी. हालांकि आज के समय में परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई हैं. आईपीएल में अब तो 200 रन बहुत ही आसानी के साथ बनते देखे जा रहे हैं. आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया है.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस 2 / 6

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2025 में कुल 8 बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया था. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन में एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था. जहां पर उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने हराया था.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 3 / 6

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम ने भी आईपीएल 2026 में 8 बार 200 से ज्यादा रन बनाए थे. पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था. जहां पर उनकी टीम को आरसीबी के खिलाफ हार मिली थी.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद 4 / 6

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैच खेले हैं. जिसमें से 8 बार उन्होंने 200+ रन बनाए हैं.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 5 / 6

रिकी पोंटिंग की कोचिंग और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम ने बैक टू बैक सीजन में ये कारनामा कर दिया है. पंजाब किंग्स की टीम ने भी अब तक आईपीएल 2026 में 12 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से 8 बार उन्होंने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स 6 / 6

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स दोनों के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका है. बचे हुए मुकाबलों में जो टीम सबसे ज्यादा बार 200 रनों का आंकड़ा पार करेगी. उसके नाम ये महारिकॉर्ड हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन