cricket News - 2025-09-07T173539.138
विज्ञापन

Asia Cup 2025: UAE से आई टीम इंडिया पर 5 बड़ी अपडेट, भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह की प्रैक्टिस

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है। दुबई से भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को लेकर अपडेट सामने आए हैं।

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम यूएई पहुंचकर खूब पसीने बहा रही है। भारत की निगाहें एशिया कप के 9वें खिताब पर टिकी हुई हैं। टीम इंडिया ने 6 सितंबर को यूएई में प्रैक्टिस सेशन भी किया। प्रैक्टिस सेशन को लेकर कुछ बड़ी अपडेट भी सामने आई हैं। टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजों ने नेट्स में ज्यादा बल्लेबाजी की। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों ने फील्डिंग प्रैक्टिस भी की। फील्डिंग कोच टी दलीप ने इस दौरान कई खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया। बैटिंग के दौरान गंभीर नेट्स के पीछे खड़े होकर सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की बल्लेबाजी को देख रहे थे। भारतीय टीम एशिया कप में पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ 9 सितंबर को खेलेगी। वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होना है। इसके बाद ओमान के खिलाफ भारतीय टीम 19 सितंबर को खेलेगी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ