Shivam Dube Hardik Pandya

IPL 2026 में बुरी तरह फ्लॉप हुए टीम इंडिया के ये 5 सितारे! करियर पर मंडराए संकट के बादल?

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कुछ भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन सभी का ऐसा हाल नहीं है. कुछ बुरी तरह फ्लॉप भी साबित हुए हैं और अब उनके करियर पर खतरा मंडरा रहा है.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज के कुछ ही मैच बचे हैं. हर टीम ने लगभग 11-12 मैच खेल लिए हैं. टीम इंडिया के कई सारे बड़े सितारे IPL में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, भारतीय टीम के हर एक खिलाड़ी के लिए IPL अब तक अच्छा साबित नहीं हुआ है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो IPL 2026 में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं और अब उनके करियर पर भी खतरा मंडरा रहा है. कुछ बड़े नाम हैं, जिनकी अब टीम इंडिया में वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है.

विज्ञापन

IPL में बुरी तरह फ्लॉप हो रहे टीम इंडिया के 5 बड़े खिलाड़ी

IPL 2026 में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने 11 मैचों में मात्र 195 रन बनाए हैं. टी20 टीम में अब उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. कुछ ऐसा ही हाल उपकप्तान अक्षर पटेल का भी रहा. एक-दो मैचों को छोड़ दिया जाए, तो DC के लिए वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं. हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे धाकड़ ऑलराउंडर्स के लिए भी IPL 2026 का यह सीजन भूलने लायक रहा है. RR के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 11 मैचों में केवल 8 विकेट झटके हैं और 190 रन बनाए हैं. इन सभी की वनडे और टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया में जगह पर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ