IPL 2026: हार्दिक-सूर्या अगले मैच से हुए बाहर, तो प्लेइंग 11 में इन 2 युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
Hardik Pandya-Suryakumar Yadav: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव अगले मैच के लिए MI की टीम के साथ अब तक नहीं जुड़े हैं. अगर दोनों उपलब्ध नहीं होते हैं, तो कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

Hardik Pandya-Suryakumar Yadav: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं. लीग स्टेज में उनके तीन मैच बचे हैं और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का यह सबसे अच्छा मौका है. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव अगला मैच मिस कर सकते हैं. दोनों ही अलग-अलग कारणों से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ अगले मैच के लिए ट्रेवल नहीं कर रहे हैं. अगर हार्दिक और सूर्या अगले मैच से बाहर हुए, तो कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.
MI के कैंप में नहीं हैं हार्दिक-सूर्या
2 / 6मुंबई इंडियंस का अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 14 मई को धर्मशाला में होने जा रहा है. इस मैच के लिए MI टीम धर्मशाला पहुंच चुकी है लेकिन हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव टीम के साथ नहीं गए हैं.
क्यों MI के साथ हार्दिक-सूर्या ने नहीं किया ट्रेवल?
3 / 6हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वो मुंबई में हैं और अभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. सूर्यकुमार यादव के घर हाल ही में नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है. इसी वजह से वो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.
हार्दिक नहीं खेले, तो किसे मिलेगा मौका?
4 / 6हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में राज अंगद बावा को खेलने का मौका मिला है. हालांकि, बावा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और PBKS के खिलाफ मैच से उन्हें बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह मयंक रावत को खेलने का मौका मिल सकता है. वो हार्दिक की तरह लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं.
सूर्या की जगह कौन खेल सकता है?
5 / 6सूर्यकुमार यादव अगर अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का फैसला करते हैं, तो पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी जगह रॉबिन मिंज को खेलने का मौका मिल सकता है. रॉबिन लोअर ऑर्डर में प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं और MI मैनेजमेंट उन्हें मिडल ऑर्डर में खुद को साबित करने का एक चांस दे सकती है.
हार्दिक-सूर्या के बिना कैसी हो सकती है MI की प्लेइंग 11?
6 / 6रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, तिलक वर्मा, विल जैक्स, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर. (इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा)