हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 5 खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में होगी आखिरी ODI सीरीज! इस कारण दोबारा खेलना मुश्किल

ENG vs IND, ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जाने वाली है. कई खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में यह आखिरी वनडे सीरीज साबित हो सकती है. इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है.

विज्ञापन
आखिरी बार इंग्लैंड में ODI खेलेंगे ये खिलाड़ी! (Image: Instagram/jaspritb1 and AI Generated)

ENG vs IND, ODI Series: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है. दोनों देशों के बीच T20I सीरीज का समापन हो गया है और अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में आमने-सामने होंगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. 14 जुलाई से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. यह इंग्लैंड में कुछ खिलाड़ियों की आखिरी वनडे श्रृंखला हो सकती है, क्योंकि हर चार साल में इंग्लैंड में वनडे सीरीज होती है. इसके बाद 2030 में भारतीय टीम इंग्लैंड जाकर वनडे श्रृंखला खेलेगी.

किन खिलाड़ियों की इंग्लैंड में हो सकती है आखिरी वनडे सीरीज!

रोहित शर्मा अभी 39 साल और विराट कोहली 37 साल के हैं. दोनों 2030 तक 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके होंगे और इसके बाद टीम इंडिया की जर्सी में उनका इंग्लैंड के खिलाफ खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. केएल राहुल 2030 तक 38 साल के हो जाएंगे और BCCI भविष्य को देखते हुए तब तक युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे भी लगभग 36 साल के हो जाएंगे. दोनों ही लगातार चोटिल होते रहे हैं और उनका फिट रहना हमेशा एक बड़ा सवाल रहा है. ऐसे में इन सभी के लिए 2030 में दोबारा इंग्लैंड आकर वनडे सीरीज खेलना मुश्किल नजर आता है.

ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ, BCCI इस शर्त पर दोबारा देगी मौका!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola