Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इस सीजन MI का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और अभी वो पॉइंट्स टेबल में नवें पायदान पर हैं. मुंबई इंडियंस में अब कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट IPL 2026 के समापन के बाद अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर देगी. मिनी ऑक्शन से पहले वो टीम से कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं. इसमें कप्तान हार्दिक पांड्या समेत कुछ बड़े नाम शामिल हैं.

---विज्ञापन---

किन-किन खिलाड़ियों की विदाई लग रही तय?

IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस टीम से सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की विदाई हो सकती है. दोनों का इस सीजन प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ है. इसके अलावा दीपक चाहर को भी रिलीज किया जा सकता है, जिन्होंने इस सीजन 7 मैच खेलते हुए मात्र 6 विकेट झटके हैं. शेरफेन रदरफोर्ड और रॉबिन मिंज भी IPL 2026 में प्रभावित नहीं कर पाए हैं. उनका भी मुंबई इंडियंस से पत्ता का सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी का तोड़ निकालने के लिए विदेशी क्रिकेटर्स ने बनाया व्हाट्सऐप ग्रुप, दिग्गज ने किया खुलासा- ‘मिली सिर्फ नाकामी!’

---विज्ञापन---