Cricket News - 2025-08-01T185105.286
विज्ञापन

IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों ने कर दिया टीम इंडिया का 'बेड़ा गर्क', पांचवें टेस्ट मैच में हुआ बुरा हाल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत की ओर से 5 बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल भी फ्लॉप हुए।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 23 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। करुण नायर को छोड़कर टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने 20 रन के अंतराल में ही 4 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। इन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया पहली पारी में खासा प्रभावित नहीं कर सकी। केवल करुण नायर ने ही टीम इंडिया की ओर से अर्धशतक बनाया। टीम इंडिया फिलहाल खराब स्थिति में है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ