IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए बदल जाएगा भारतीय टीम का कप्तान, केएल राहुल की होगी छुट्टी!
Author: Alsaba Zaya
Dec 25, 2025 08:43 PM IST
India vs New Zealand ODI series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी से खेला जाएगा. भारतीय टीम के सिलेक्शन को लेकर टीम इंडिया पर 5 बड़े अपडेट सामने आए हैं. माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की फिटनेस टेस्ट के बाद ही सिलेक्टर्स वनडे टीम चुनेंगे. अय्यर ने 24 दिसंबर को मुंबई में बल्लेबाजी भी की थी. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज जैसे ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर सकती है. शुभमन गिल चोट की बाद वनडे कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं. गिल के चोटिल होने की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने कप्तानी संभाली थी.
यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy: ‘ब्लॉकबस्टर ओपनिंग’ के बाद अब रोहित और विराट का अगला मैच कब? जानिए पूरी डिटेल
ऐसे में आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बदल जाएगा. इसके अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों का सिलेक्शन लगभग तय है. वहीं, गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की संभावना है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के लिए बनी घरेलू क्रिकेट में वापसी यादगार, सचिन का महारिकॉर्ड ध्वस्त, रोहित ने भी वॉर्नर की बराबरी