
IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले आए 5 बड़े अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
IPL 2025: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होना है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में नए कप्तान की भी तलाश जारी है। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा की जगह कौन लेगा? ये भी टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब है। वहीं विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर 4 पर कौन खेलेगा? ये भी सवाल बड़ा है। इसके अलावा करुण नायर की भी वापसी संभव मानी जा रही है। सेलेक्टर्स कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.