cricket News (43)

साउथ अफ्रीका सीरीज को लेकर आई 5 बड़ी खबर, रोहित-विराट पर भी आया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी. साउथ अफ्रीका इस सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. इस सीरीज को लेकर 5 बड़ी अपडेट सामने आई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है.

IND vs SA: फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को लेकर 5 बड़ी खबर सामने आई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं. वह फिट हो चुके हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे सीरीज के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ सकता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली इंडिया A टीम का हिस्सा हो सकते हैं. माना जा रहा है कि घरेलू और साउथ अफ्रीका A के खिलाफ होने वाली सीरीज के प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम का चयन होगा. वहीं नए अपडेट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ