IPL 2026: बारिश बिगाड़ेगी RCB vs MI के धमाकेदार मैच का खेल? जानिए मुकाबला रद्द हुआ तो किसे होगा फायदा
RCB vs MI Weather Report: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच आज मुंबई इंडियंस से है. आइए जानते हैं कि इस मैच में बारिश होने की कितनी संभावना है और अगर मैच रद्द हुआ, तो किस टीम को फायदा होगा?

RCB vs MI Weather Report: IPL 2026 में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना होने जा रहा है. दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. लीग स्टेज के मैच अपने अंतिम चरण पर हैं और दोनों टीमें जीत दर्ज करके प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी बरकरार रखना चाहेंगी. इस मैच का काफी महत्व है और अगर बारिश हुई, तो टीमों को नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कि RCB vs MI के धमाकेदार मैच में बारिश का खलल देखने को मिलेगा या नहीं.
RCB vs MI मैच में कैसा होगा मौसम का हाल?
2 / 6कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ में रेन अलर्ट जारी किया गया था और रायपुर में बारिश भी हुई थी. इसी वजह से फैंस चिंता में थे कि कहीं बरसात RCB vs MI मैच का खेल न बिगाड़ दे. बता दें कि इस मैच में बारिश की संभावना ना के बराबर है. मौसम एकदम साफ रहने वाला है और पूरे 20-20 ओवरों का मैच देखने को मिल सकता है.
ओस का रहेगा असर?
3 / 6RCB vs MI मैच के दौरान तापमान 31-37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने वाला है. तेज गर्मी के बावजूद हवा चलती रहेगी. नमी अधिक रहने की संभावना है, जिससे मैच के दौरान ओस देखने को मिल सकती है. इससे गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, तो किसे होगा फायदा?
4 / 6RCB vs MI मैच में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन अगर किसी तरह मौसम बदला और मैच नहीं हो पाया, तो MI प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. RCB को फायदा होगा, क्योंकि उसे एक अंक मिलेगा और वह PBKS को पीछे छोड़कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है.
RCB की संभावित प्लेइंग 11
5 / 6फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव/अभिनंदन सिंह. (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)
MI की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर. (इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा)