MS Dhoni बनेंगे CSK के नए हेड कोच? IPL 2026 से बाहर होने के बाद आर अश्विन ने दिया बड़ा हिंट!

MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी एक भी मैच नहीं खेले. धोनी अपने रिटायरमेंट के बेहद करीब हैं. अब आर अश्विन ने धोनी के फ्यूचर पर हिंट दिया और उन्हें CSK का अगला कोच बनाने की बात कही.

MS Dhoni (27)
1 / 6

MS Dhoni: IPL 2026 से चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो गई है. CSK की सीजन में शुरुआत खराब रही, लेकिन बाद में टीम ने कुछ मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK का सीजन सही तरह से अंत नहीं हुआ और वो प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रहे. एमएस धोनी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले और उनके रिटायरमेंट की खबरें सामने आ रही थी. धोनी को फैंस अगले साल भी खेलते हुए देखना चाहते हैं. धोनी का CSK से पुराना नाता है और कुछ फैंस उन्हें अगला हेड कोच बनते हुए देखना चाहते हैं. अब धोनी के फ्यूचर को लेकर आर अश्विन ने हिंट दिया है.

विज्ञापन

चोट के कारण नहीं खेले एमएस धोनी

चोट के कारण नहीं खेले एमएस धोनी2 / 6

एमएस धोनी को IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले पिंडली में चोट आई. बताया जा रहा था कि पूर्व भारतीय कप्तान दो हफ्ते बाद वापसी कर लेंगे लेकिन वो सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए.

विज्ञापन

CSK के बाहर होने के बाद कोच बदलने की उठ रही मांग

CSK के बाहर होने के बाद कोच बदलने की उठ रही मांग3 / 6

स्टीफन फ्लेमिंग सालों से CSK के हेड कोच हैं. हालांकि, IPL 2026 से बाहर होने के बाद CSK के फैंस कोच बदलने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच एक फैन ने आर अश्विन को कोच नहीं बनाने की मांग की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अश्विन कोच बने, तो मैच से पहले ही प्लेइंग 11 का खुलासा कर देंगे.

आर अश्विन ने धोनी के कोच बनने का दिया हिंट!

आर अश्विन ने धोनी के कोच बनने का दिया हिंट!4 / 6

आर अश्विन ने कोच बनने की बात पर फैन को जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपने चैनल पर अंदरूनी बातों का खुलासा कर दिया, तो IPL की एंटी करप्शन टीम उनके खिलाफ एक्शन लेगी. उन्होंने इसी बीच साफ कर दिया कि जब CSK के पास एमएस धोनी का विकल्प है, तो फैंस को कोई और नाम सोचने की आवश्यकता भी नहीं है.

विज्ञापन

क्या एमएस धोनी खेलेंगे IPL 2027?

क्या एमएस धोनी खेलेंगे IPL 2027?5 / 6

IPL 2026 में एमएस धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला और अब उनके अगले सीजन में खेलने पर सवाल हैं. फैंस चाहते हैं कि धोनी अगला सीजन खेलकर ही संन्यास लें. सुरेश रैना ने भी धोनी से IPL 2027 में खेलने की मांग की है. धोनी ने इस बारे में सोचने के लिए कहा है.

एमएस धोनी कोच बनने के लिए बेहतरीन विकल्प

एमएस धोनी कोच बनने के लिए बेहतरीन विकल्प6 / 6

एमएस धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है. वो मैच को काफी अच्छे से समझते हैं और कई बार उन्होंने मैदान पर रहते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की मदद की है. धोनी अगर भविष्य में रिटायर होते हैं, तो उन्हें हेड कोच का पद सौंपा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन