हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका दौरे पर फिर नजरअंदाज, क्या खत्म हो गया इन 3 खिलाड़ियों का टेस्ट करियर? टीम इंडिया में वापसी मुश्किल!

3 Players Not Selected Test Team: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. कुछ बड़े खिलाड़ी एक बार फिर चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज कर दिए गए हैं. ऐसा लग रहा है कि उनका टेस्ट करियर खत्म हो गया है. आइए वीडियो में लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
ये खिलाड़ी फिर हुए नजरअंदाज (Image: ANI)

3 Players Not Selected Test Team: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. BCCI ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम है. जडेजा को वनडे टीम से इग्नोर किया जा रहा था और कई लोग इसी वजह से सवाल खड़े कर रहे थे कि कहीं उनका टेस्ट करियर भी खत्म न हो गया हो. हालांकि, जडेजा की टीम में वापसी से क्लियर हो गया कि अभी वो टेस्ट क्रिकेट में खेलते रहेंगे. हालांकि, कुछ खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर फिर नजरअंदाज हो गए और लग रहा है कि अब उनका टेस्ट करियर लगभग खत्म हो गया है.

3 खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वाड से इग्नोर किया गया

सरफराज खान लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाते आए हैं और टीम इंडिया के लिए भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. टीम को एक अच्छे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत थी. इसके बावजूद उन्हें टेस्ट स्क्वाड में जगह नहीं दी गई, जो संकेत देता है कि अब उनकी टीम में वापसी मुश्किल है. मोहम्मद शमी एक बार फिर चयनकर्ताओं द्वारा इग्नोर कर दिए गए हैं.

कुछ ऐसा ही हाल श्रेयस अय्यर का रहा है, जो T20I और वनडे में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं. टेस्ट में उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है, जबकि उनके रिकॉर्ड अच्छे हैं. चोट उनके लिए समस्या रही है. इसी वजह से सिलेक्टर्स उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप में ही उपयोग कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है, कि उनका टेस्ट करियर भी लगभग खत्म हो गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में हुए ये 3 बड़े बदलाव! 2 दिग्गजों की ‘घर वापसी’, इस मिस्ट्री प्लेयर की भी लगी लॉटरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola