IPL 2026 से पहले 10 चैंपियन खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, होने वाला है बड़ा उलटफेर!

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजियां तैयारियों में जुट गई हैं. आगामी सीजन से पहले उलटफेर होने वाला है. 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आगामी सीजन से पहले नई फ्रेंचाइजी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इन खिलाड़ियों में संजू सैमसन के अलावा कई बड़े नाम शामिल हैं.

cricket News - 2025-11-12T202853.957

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजियां तैयारी कर रही हैं. आगामी सीजन से पहले बड़ा उलटफेर होने वाला है. कई स्टार खिलाड़ी इस बार नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2026 से पहले 10 स्टार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां बाहर निकाल सकती हैं.

राजस्थान की बात करें तो फ्रेंचाइजी संजू सैमसन के अलावा शिमरोन हेटमायर को रिलीज कर सकती है. इसके अलावा एलएसजी मयंक यादव को बाहर निकाल सकती है. वहीं मुंबई इंडियंस भी ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर सकती है. वहीं डेफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की बात करें तो लियाम लिविंगस्टोन के अलावा यश दयाल के बाहर होने की संभावनाएं हैं. साल 2022 से आईपीएल में हिस्सा ले रही गुजरात टाइटंस भी शाहरुख खान को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

वहीं, केकेआर अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर को साइडलाइन कर सकती है. इसके अलावा 5 बार की विजेता सीएसके राहुल त्रिपाठी को रिलीज कर सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ