हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आपके जाने के बाद आपके Google, Photos, Instagram और बैंक खातों का क्या होता है? जानिए डिजिटल वसीयत बनाने की पूरी ए-टू-जेड गाइड

What Happens to Online Accounts After Death: मौत के बाद आपके गूगल ड्राइव, जीमेल और आईक्लाउड फोटोज का क्या होता है? जानिए भारतीय कानून और गूगल-एपल की डिजिटल लेगेसी सेटिंग्स का पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन
क्‍या भौतिक संपत्ति की तरह ड‍िज‍िटल अकाउंट पर भी भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 लागू होता है? जानें (Photo - AI)

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कल आपको कुछ हो जाए, तो आपके फोन में बंद आपकी यादें, गूगल ड्राइव पर रखे जरूरी डॉक्यूमेंट्स, इंस्टाग्राम रील्स और ईमेल का क्या होगा? क्या आपकी फैमिली आपकी उन प्यारी तस्वीरों और फाइलों को देख पाएगी या वे हमेशा के लिए इंटरनेट के अंधेरे में खो जाएंगी?

हमारे देश (भारत) में मकान, दुकान और जमीन-जायदाद के लिए तो उत्तराधिकार कानून (Indian Succession Act, 1925) मौजूद है, लेकिन आपके डिजिटल खातों (Digital Accounts) के लिए कोई अलग और पक्का कानून नहीं है. आईटी एक्ट-2000 भी इस बात पर खामोश है कि किसी यूजर की मौत के बाद उसके ऑनलाइन अकाउंट्स का क्या किया जाए.

इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपने जीते जी सही सेटिंग नहीं की, तो आपकी फैमिली के लिए आपके Google, Apple या सोशल मीडिया का एक्सेस पाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. जान‍िये अलग-अलग टेक कंपनियां इस स्थिति में क्या करती हैं और आज ही आपको कौन-सी 3 सेटिंग्स कर लेनी चाहिए.

विज्ञापन

अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आपके अकाउंट्स का क्या होता है?

गूगल (Google, Gmail, Photos, YouTube)
गूगल के पास सबसे शानदार फीचर है- इनेक्टिव अकाउंट मैनेजर (Inactive Account Manager). अगर आपका अकाउंट आपके तय किए गए समय (3 से 18 महीने) तक इनएक्टिव रहता है, तो गूगल आपके चुने हुए 10 भरोसेमंद दोस्तों या परिजनों को एक डाउनलोड लिंक भेज देगा.

इससे आपकी फैमिली आपके जीमेल, गूगल ड्राइव और फोटोज का बैकअप ले सकेगी. अगर आपने यह सेट नहीं किया, तो गूगल समय के साथ अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट भी कर सकता है.

विज्ञापन

मेटा (Facebook, Instagram & WhatsApp)
Facebook में दो रास्ते हैं. पहला, आप अपनी लाइफ में ही एक लेगेसी कॉन्टैक्ट (Legacy Contact) चुन सकते हैं. आपकी मौत के बाद वह व्यक्ति आपके अकाउंट को मेमोरियल (यादगार) पेज में बदल सकता है, नया फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर सकता है, लेकिन आपके पर्सनल मैसेज (DMs) नहीं पढ़ सकता.

Instagram में लेगेसी कॉन्टैक्ट का ऑप्शन नहीं मिलता. परिजन सबूत देकर इसे केवल मेमोरियल पेज बनवा सकते हैं या अकाउंट डिलीट करवा सकते हैं. WhatsApp के मैसेज सर्वर पर नहीं, बल्कि आपके फोन में सेव होते हैं. यानी अगर परिवार के पास फोन का लॉक पिन है, तो ही मैसेज पढ़े जा सकते हैं.

विज्ञापन

एपल (Apple & iCloud)
एपल का डिजिटल लेगेसी (Digital Legacy) प्रोग्राम बहुत सख्त है. आप अपने एपल आईडी में 5 लेगेसी कॉन्टैक्ट जोड़ सकते हैं, जिन्हें एक स्पेशल एक्सेस की (Access Key) मिलती है. आपके जाने के बाद डेथ सर्टिफिकेट और उस key की मदद से वे आपके आईक्लाउड फोटोज और नोट्स डाउनलोड कर सकते हैं. अगर लेगेसी कॉन्टैक्ट सेट नहीं है, तो कोर्ट ऑर्डर के बाद भी एपल किसी को एक्सेस नहीं देता.

पासवर्ड और फोन के लॉक का असली गणित
बहुत से परिवार सिर्फ इस भरोसे रहते हैं कि फोन का पिन पता है तो काम हो जाएगा. लेकिन किसी दूसरे का अकाउंट उनकी आईडी से लॉग इन करना तकनीकी रूप से नियमों का उल्लंघन है.

विज्ञापन

पासवर्ड मैनेजर (Password Manager): सबसे सेफ और बेस्ट तरीका यह है कि आप Bitwarden या 1Password जैसे पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें. अपने इस ‘डिजिटल वॉल्ट’ का मास्टर पासवर्ड एक सीलबंद लिफाफे में अपनी वसीयत के साथ रख दें.

फोन का लॉक: अगर फोन लॉक है और परिवार को उसका पासवर्ड या पिन नहीं पता, तो एपल या गूगल जैसी कंपनियां फोन अनलॉक करने में कोई मदद नहीं करेंगी.

विज्ञापन

आज ही 30 मिनट में निपटाएं ये 3 जरूरी काम
आपको किसी वकील या नोटरी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बस आज ही अपने फोन से ये 3 काम कर लें:

  1. गूगल इनएक्टिव अकाउंट मैनेजर चालू करें: गूगल अकाउंट की सेटिंग्स में जाएं, Inactive Account Manager खोजें और अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति का नाम/ईमेल जोड़ दें.
  2. Apple ID में लेगेसी कॉन्टैक्ट जोड़ें: अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो लेगेसी कॉन्टैक्ट जोड़कर उसकी एक्सेस की (Key) का प्रिंटआउट ले लें और जरूरी पेपर्स के साथ रख दें.
  3. सीलबंद लिफाफे वाला फॉर्मूला: एक डायरी या कागज पर अपने फोन का पिन और पासवर्ड मैनेजर का मास्टर पासवर्ड लिखें. इसे लिफाफे में बंद करके सील कर दें और घर के किसी एक जिम्मेदार व्यक्ति को बता दें कि यह कहां रखा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola