Vande Bharat Train: देश के लगभग सभी राज्यों के लिए सरकार की और भारतीय रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जा चुकी है। यात्रियों को अच्छी सुविधा भी दी जा रही है और इस वजह से इसे लेकर लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अब स्लीपर वर्जन वाली वंदे भारत ट्रेन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि वे कम पैसे में अपने सफर को पूरा कर सकें। बता दें कि अभी इसे शुरू करने को लेकर आधिकारिक रूप से तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि कुछ महीनों बाद यह रेलवे ट्रैक पर दौड़ती नजर आ सकती है। इसी बीच गुजरात के यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है कि साबरमती से वेरावल के बीच नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है।
इन यात्रियों का सफर हुआ आसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान कई रेलवे परियोजनाओं के साथ-साथ दाहोद से नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। यह चेयर कार वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद (साबरमती) और गिर सोमनाथ (वेरावल) के बीच चलाई गई, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। साथ ही इससे सोमनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी यात्रा करने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें- इंडस्ट्री लगाने के खुलेंगे रास्ते, ग्रेनो अथॉरिटी ने लॉन्च की ये खास योजना
सप्ताह में कितने दिन चलेगी ट्रेन?
बता दें कि साबरमती-वेरावल वंदे भारत ट्रेन 27 मई से शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी। इस ट्रेन का नंबर 26901 है। यह ट्रेन साबरमती से सुबह 5:25 बजे रवाना होगी और फिर दोपहर 12:25 बजे वेरावल पहुंचेगी। वहीं अगर इस ट्रेन की वापसी की बात की जाए तो इस ट्रेन का नंबर 26902 होगा और यह वेरावल से दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी और फिर रात 9:35 बजे साबरमती पहुंचेगी। बीच में स्टॉपेज की बात करें तो यह ट्रेन वीरमगाम, सुरेंद्रनगर, वांकानेर, राजकोट और जूनागढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। साथ ही इसमें 8 कोच होंगे।
ये भी पढ़ें- EPFO की नई ब्याज दर पर सरकार का बड़ा अपडेट, 7 करोड़ से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
15 mins agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 days agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
3 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines