Diwali Train Ticket Booking 2026: दीपावली पर घर जाने की तैयारी कर रहे रेल यात्रियों के लिए रिजर्वेशन विंडो खुल गई है. 8 नवंबर को दिवाली के मद्देनजर पैसेंजर्स ने पहले से टिकट बुक करना शुरू कर दिया है. कई अहम ट्रेनों में बुकिंग शुरू होते ही वेटिंग तेजी से बढ़ने लगी है. लोग रविवार को जल्दी जागकर स्लीपर, एसी कोच में टिकट कराने के लिए जद्दोजहद करने लगे.
इन रूट्स पर भारी डिमांड
IRCTC पर सुबह 8 बजे से एडवांस रिजर्वेशन शुरू हुआ. त्योहार के चलते यात्रियों की सबसे ज्यादा मांग दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में देखी जा रही है. दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस में 5 नवंबर के थर्ड एसी टिकट की वेटिंग सुबह करीब 9:30 बजे 202 तक पहुंच गई. इसी तरह दिल्ली-वाराणसी रूट की लोकप्रिय शिवगंगा एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास की वेटिंग कुछ ही घंटों में 36 और थर्ड एसी की वेटिंग 57 तक पहुंच गई. लिच्छवी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी सीटों की मांग काफी बढ़ गई है.
हावड़ा रुट पर भी राजधानी एक्सप्रेस और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी हो रही है. कई लोग दीवाली की छुट्टियों में ट्रिप प्लान करते हैं, इसलिए कई टूरिस्ट डेस्टनेशंस तक जाने वाली ट्रेनों पर एक्सट्रा प्रेशर पड़ता है. हालांकि दक्षिण भारत की ट्रेनों में टिकट की मांग थोड़ी कम है.
60 दिन पहले शुरू होती है बुकिंग
रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन नियम के तहत आम तौर पर सफर की तारीख से 60 दिन पहले टिकट बुक किए जा सकते हैं. दिवाली और छठ के दौरान दिल्ली-कानपुर, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-पटना, पटना-अहमदाबाद, मुंबई-पटना, हावड़ा-पटना, दिल्ली-रांची, दिल्ली-लखनऊ, लुधियाना-सुपौल, चेन्नई-पटना, लुधियाना-पटना, हैदराबाद-पटना और दिल्ली-गोरखपुर जैसे रूट पर मांग बढ़ जाती है.
टिकट बुक करते वक्त रखें ये बातें ध्यान
यात्री RailOne ऐप या IRCTC के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. बुकिंग से पहले ट्रैवल डिटेल्स सेव रखने से प्रॉसेस तेज हो सकता है. अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करें और सफर की तारीख, ट्रेन नंबर और पसंदीदा क्लास पहले से तय रखें. एक से ज्यादा ट्रेनों का ऑप्शन तैयार रखना भी फायदेमंद रहेगा, ताकि पहली ट्रेन में सीट न मिलने पर तुरंत दूसरी ट्रेन चुनी जा सके. हालांकि इन सभी कोशिशों के बावजूद कई लोगों को टिकट बुकिंग में नाउम्मीदों का सामना करना पड़ रहा है.
संबंधित खबरें
आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
9 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
10 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
11 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
14 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
1 day agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
2 days agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines