पिछले कुछ सालों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि बड़ी-बड़ी ऑटो कंपनियां इस सेगमेंट पर जोर दे रही हैं। खासकर टाटा मोटर्स, जिसने किफायती कीमत पर कई शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में उतारी हैं। अगर आप भी एक सस्ती और फीचर-लोडेड EV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Tata Punch EV आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
Tata Punch EV की कीमत
टाटा पंच ईवी की ऑन-रोड कीमत करीब 10 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। अगर आप इसे खरीदने के लिए 4 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी बचे हुए लगभग 6.55 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। इस लोन की EMI आपके रीपेमेंट टेन्योर और बैंक की इंटरेस्ट रेट पर निर्भर करेगी।
EMI कैलकुलेशन
अगर आप लोन 5 साल की अवधि के लिए लेते हैं और ब्याज दर लगभग 8% सालाना रहती है, तो आपकी EMI करीब 13 से 14 हजार रुपये होगी। वहीं अगर आप लोन की अवधि बढ़ाकर 7 साल कर देते हैं, तो EMI घटकर करीब 10 हजार रुपये रह जाएगी। हालांकि, यह भी ध्यान रखना होगा कि लोन की असली मंजूरी आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है और शहर के हिसाब से गाड़ी की कीमत में थोड़ा फर्क भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- भारत में 24 अगस्त को लॉन्च होगी Renault Kiger facelift, कंपनी ने शेयर किया शॉर्ट टीजर
Punch EV की बैटरी और चार्जिंग
टाटा पंच ईवी में कंपनी ने 25 kWh क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि इसे AC चार्जर से 3.6 घंटे में 10 से 100% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं अगर आप DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ 56 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो जाएगी।
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
फुल चार्ज पर Tata Punch EV लगभग 315 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। यह कार 140 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। खास बात यह है कि यह सिर्फ 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जो इस प्राइस सेगमेंट में काफी प्रभावशाली है।
इस तरह Tata Punch EV उन लोगों के लिए एक किफायती और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक कार साबित हो सकती है, जो 10 हजार रुपये मासिक EMI में ईवी खरीदने का सपना देख रहे हैं।
संबंधित खबरें
आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
4 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
5 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
5 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
8 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
1 day agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
2 days agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines