SpiceJet Ayodhya Flights: इस दीवाली, अयोध्या की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. स्पाइसजेट ने अयोध्या से चार प्रमुख शहरों दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए विशेष दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ानों की घोषणा की है. ये उड़ानें 8 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगी. इसके अलावा, मुंबई से अयोध्या के लिए भी उड़ानों पर विचार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को और ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.
त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए कदम
दीपावली और अन्य त्योहारी सीजन में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसके अलावा, इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने 1,700 से ज्यादा अतिरिक्त फ्लाइट्स बढ़ाने की घोषणा की है. इसका कारण यात्रा के दौरान भारीड़भाड़ और किराए में बढ़ोतरी को कम करना है.
किराए में राहत की उम्मीद
नॉर्मली अक्टूबर से दिसंबर तक हवाई यात्रा का पीक सीजन रहता है. इस दौरान कई मार्गों पर टिकट की कीमतें बढ़ जाती हैं. इस बार DGCA ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि एक्स्ट्रा उड़ानें चलाई जाएं और किराए में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो. इससे यात्रियों को समय पर और सस्ती टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
एयरलाइंस की तैयारी
DGCA की समीक्षा बैठक के बाद एयरलाइंस ने आश्वासन दिया है कि वे अपनी उड़ान क्षमता बढ़ाएंगी.
जानकारी के मुताबिक
- इंडिगो 42 सेक्टरों में लगभग 730 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी.
- एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 20 सेक्टरों में 486 अतिरिक्त उड़ानें चलाएंगी.
- स्पाइसजेट 38 सेक्टरों में 546 अतिरिक्त उड़ानें उपलब्ध कराएगी.
इस तरह कुल मिलाकर लगभग 1,750 अतिरिक्त उड़ानें त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी.
क्यों बढ़ जाता है किराया?
पीक सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण टिकट की कीमतें सामान्यतः ज्यादा हो जाती हैं. हालांकि इस बार DGCA की निगरानी के चलते, एयरलाइंस को अनावश्यक किराया वृद्धि से रोका जाएगा. एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस अक्टूबर में लगभग 22,945 घरेलू उड़ानें चलाने की योजना बना रही हैं.
संबंधित खबरें
आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
16 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
17 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
18 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
21 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
1 day agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
2 days agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines