दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के यात्री सावधान, दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ें, जानें क्यों-कब तक बंद रहेगी सड़क?

अक्षरधाम मंदिर और विकास मार्ग से होते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. अगले कुछ दिन तक लोग एक्सप्रेसवे पर जानें से बचें और वैकल्पिक रास्तों से ही आवाजाही करें.

delhi dehraadun expressway | traffic advisory | delhi

एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से देहरादून तक जाता है. (Credit- AI)

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बताया गया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कुछ दिन के लिए बंद रहेगा. इसलिए यात्रियों को एक्सप्रेसवे छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है. ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, रोड बंद होने से सबसे ज्यादा असर विकास मार्ग और अक्षरधाम की तरफ से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने वाले लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि वे यहां ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं. अगर लोग ट्रैफिक जाम में फंसकर लेट होने से बचना चाहते हैं तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर होगा.

विज्ञापन

यात्रियों से हरसंभव सहयोग की अपील

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा. लोगों से उम्मीद है कि वे ट्रैफिक पुलिस के नियमों का पालन करेंगे और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अधिकारियों को हरसंभव सहयोग करेंगे. क्योंकि एक्सप्रेसवे बंद होने से वाहनों पर दबाव बढ़ सकता है. यात्रियों को अनावश्यक जाम और असुविधा से परेशान होना पड़ सकता है. इसलिए एक्सप्रेसवे खुलने तक वे दूसरे रास्तों का ही इस्तेमाल करें. अगर ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन नहीं किया गया तो लोगों को ही परेशानी होगी. जानबूझकर अगर किसी ने ट्रैफिक एडवाइजरी का उल्लंघन किया तो कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी.

विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फायदे

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 210 से 213 किलोमीटर लंबा है. यह 6 लेन वाला एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होता है और उत्तर प्रदेश होते हुए देहरादून तक जाता है. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर से गुजरता है. वहीं इस एक्सपेसवे पर सफर करने से दिल्ली से देहरादून का सफर साढ़े 6 घंटे से कम होकर ढाई घंटे का रह गया है. इस एक्सप्रेसवे पर राजाजी नेशनल पार्क के पास एशिया का सबसे बड़ा करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्ड एनिमल कॉरिडोर भी है. एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली से देहरादून जाने में लगने वाला समय बचना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ