हर महीने की शुरुआत के साथ देश में कई ऐसे बदलाव होते हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब, रोजमर्रा की जिंदगी और सफर पर पड़ता है. आगामी 1 नवंबर 2026 से भी कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं. स्पैम कॉल्स से राहत दिलाने वाले नए कॉलर आईडी सिस्टम से लेकर राजधानी दिल्ली में पुराने वाहनों के चलने पर रोक और गैस सिलेंडरों के नए दामों तक, जानिये 1 नवंबर से क्या-क्या बदलने वाला है.
1 नवंबर से होने जा रहे हैं 3 बड़े बदलाव
LPG सिलेंडर और ईंधन के बदलेंगे दाम
हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 नवंबर को भी सरकारी तेल और ऊर्जा कंपनियों के नए रेट जारी किए जाएंगे. घरेलू और कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की नई कीमतें तय होंगी. इसके अलावा सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) और विमान ईंधन (Jet Fuel) के दामों में भी संशोधन देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर आवागमन और बजट पर पड़ेगा.
दिल्ली में नॉन-BS6 गाड़ियों की एंट्री और संचालन पर रोक
सर्दियों के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Air Pollution) को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने विंटर एक्शन प्लान के तहत कड़े कदम उठाए हैं. 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक यह नियम प्रभावी रहेगा. इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर नॉन-BS6 (यानी पुरानी) गाड़ियों के संचालन और एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. राजधानी में सिर्फ BS6 मानक वाले वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और सीएनजी (CNG) गाड़ियों को ही चलने की अनुमति होगी. नियमों का उल्लंघन करने पर भारी-भरकम जुर्माना वसूला जा सकता है.
फोन पर बिना किसी ऐप के दिखेगा कॉलर का असली नाम
आज के समय में फर्जी और स्पैम कॉल्स (Spam Calls) आम जनता के लिए बड़ी सिरदर्द बन चुकी हैं. इससे राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. 1 नवंबर से देश के 4G और 5G नेटवर्क पर आधिकारिक कॉलर आईडी सर्विस शुरू होने जा रही है. जब भी आपको किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी, तो आपके फोन की स्क्रीन पर टेलीकॉम डेटाबेस (KYC) में दर्ज उस व्यक्ति का असली नाम दिखाई देगा. इस सर्विस के बाद कॉलर का नाम देखने के लिए आपको Truecaller जैसे किसी भी थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
6 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
3 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 days agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines