राखी पर नहीं मिल रही ट्रेन की कन्फर्म टिकट? ये 5 आसान ट्रिक्स बढ़ा देंगी सीट मिलने के चांस

आपके रक्षाबंधन पर घर जाने की प्लानिंग में खलल न पड़ जाए, इसके लिए यहां आपको हम कुछ आसान ट्रिक्स और रेलवे के खास ऑप्शन बता रहे हैं, जिससे आपके कन्फर्म टिकट बुक करने के चांसेस बढ़ जाते हैं.

TRAIN TICKET.jpg

रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने की तैयारी शुरू कर देते हैं. ऐसे समय में ट्रेनों में इतनी भीड़ होती है कि कई बार महीनों पहले टिकट बुक करने से बाद भी कन्फर्म सीट नहीं मिल पाती. अगर इस बार भी आपको ट्रेन की टिकट मिलने से परेशानी हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. रेल्वे की कुछ आसान सुविधाओं और सही तरीके से टिकट बुक करके कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ाई जा सकती है.

विज्ञापन

सबसे पहले Master List बना लें

अगर आप IRCTC की वेबसाइट या Rail Connect ऐप से टिकट बुक करते हैं, तो सबसे पहले अपने अकाउंट में My Profile में जाकर Master List बना लें. इसमें यात्रियों का नाम, उम्र और जेंडर जैसी जरूरी जानकारी पहले से सेव हो जाती है. इससे टिकट बुकिंग के समय बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और आपका टाइम बचता है. तेज बुकिंग पूरी होने की वजह से टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

टिकट बुक करते समय इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

ऑनलाइन टिकट बुक करते समय Book Only if Confirm Berth is Alloted वाले ऑप्शन को जरूर चुनें. इसके अलावा Auto Upgradation का भी ऑप्शन चालू रखें. ऐसे में यदि अपर क्लास सीट खाली होती है तो रेलवे आपके टिकट को अपने आप अपग्रेज कर सकता है. इससे बेहतर सीट मिलने का मौका बढ़ जाता है.

विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों पर भी रखें नजर

रक्षाबंधन, होली दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर इंडियन रेलवे कई स्पेशल ट्रेन्स चलाता है. जैसी ही इन ट्रेनों की घोषणा हो तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करें. इस ट्रेनों में शुरुआत में कन्फर्म सीट मिलने की संभावना ज्यादा होती है.

चार्ट बनने के बाद भी मिल सकती है सीट

कई लोगों को लगता है चार्ट बनने के बाद टिकट मिलने की कोई संभावना नहीं रहती, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर चार्ट तैयार होने के बाद कुछ सीटें खाली रह जाती हैं या कोई यात्री आखिरी समय में टिकट कैंसिल कर देता है, तो उन सीटों को Chart Vacancy के जरिए बुक किया जा सकता है. इसलिए चार्ट बनने के बाद भी सीट की उपलब्धता जरूर जांचते रहें.

विज्ञापन

दूसरी ट्रेनों में भी जरूर देखें सीट

अगर किसी एक ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा तो, उसी रूट की दूसरी ट्रेनों में भी सीट की उपलब्धता जरूर जांचें. अमृत भारत, वंदे भारत या इंटरसिटी जैसी ट्रेनों में कई बार सीटें उपलब्ध मिल जाती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ