रक्षाबंधन के नजदीक आते ही एयरलाइंस कंपनियां अपने यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाइट के टिकट को सस्ता कर देती हैं। खास करके महिलाएं रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान हवाई किराए में छूट का लाभ उठा सकती हैं। कई एयरलाइंस कंपनियां जैसे कि इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर हर साल टिकट में 15 से 20 प्रतिशत की छूट देती हैं। इन छूटों के साथ, महिलाएं एसी ट्रेन के डिब्बों की तुलना में कम दरों पर हवाई यात्रा का आनंद ले सकती हैं। इसका मतलब है कि रक्षाबंधन के दौरान, उड़ान की लागत ट्रेन के एसी कोच के किराए से कम होती है।
वापसी के टिकट में भी मिलता है फायदा
ट्रेन से यात्रा करने पर विचार करने वालों के लिए, यह छूट ट्रेन के एसी कोच की लागत से भी कम कीमत पर हवाई यात्रा करने का अवसर प्रदान करती है। ट्रेन आरक्षण के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची के साथ, हवाई यात्रा एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही महिलाएं इन रियायती दरों पर रक्षाबंधन के बाद तीन दिनों तक के लिए वापसी टिकट भी बुक कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC: इन शहरों के लिए अभी से बुक कर लें ट्रेन में टिकट, नहीं तो प्लान हो सकता है फ्लॉप
कितने दिन पहले करें टिकट बुक?
वहीं, तीन महीने पहले बुकिंग करने के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट बुक करने के लिए 18 से 29 दिन पहले का समय सबसे सस्ता रहता है। हालांकि, इस रणनीति को “हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड” कहा जा सकता है, क्योंकि देर से बुकिंग करने पर टिकट नहीं मिलती है और कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
बता दें कि ज्यादातर एयरलाइंस 11 महीने पहले तक की टिकट बुक करने की सुविधा देती हैं, लेकिन लगभग एक साल पहले टिकट बुक करने से आपको महंगा टिकट मिल सकता है। इसलिए आपको कितने दिन पहले फ्लाइट की बुकिंग करनी चाहिए, इसकी प्लानिंग कर के रखें।
ये भी पढ़ें- IRCTC Update: रक्षाबंधन पर घर जाकर भाई-बहन के साथ मनाना चाहते हैं त्योहार? आज ही बुक करें ट्रेन में टिकट
संबंधित खबरें
PM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
21 hrs agoदिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
2 days agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 days agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
3 days agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines