हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Railway Pass New Rules 2026: अब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम

Indian Railways Privilege Pass Rules 2026: रेलवे बोर्ड ने प्रिविलेज पास धारकों के लिए नया आदेश जारी किया है. अब रेलवे कर्मचारी किराए का अंतर देकर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस में उच्च श्रेणी का टिकट बुक करा सकेंगे. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन
नए आदेश के तहत प्रिविलेज पास के नियमों में बड़ी ढील दी गई है. (फोटो - एआई)

Indian Railways Big News: भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों, पेंशनर्स और विधवा पास धारकों को दिवाली का एक बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे बोर्ड ने 30 अक्टूबर 2026 को जारी एक नए आदेश के तहत प्रिविलेज पास (Privilege Pass) के नियमों में बड़ी ढील दी है. अब पास धारक देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों, जैसे क‍ि राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस में भी अपनी निर्धारित पात्रता से ऊपर की श्रेणी में सफर कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें केवल अपनी पात्रता वाली श्रेणी और उच्च श्रेणी के किराए के बीच के अंतर का भुगतान करना होगा. जान‍िये , रेलवे का यह नया नियम क्या है, किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा और यह सुविधा कब से शुरू होगी.

क्या है रेलवे बोर्ड का नया नियम?

रेलवे सर्वेंट्स पास रूल्स 1986 के तहत प्रिविलेज पास, पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लिमेंट्री पास (PRCP) और विधवा पास (Widow Pass) धारकों को अब प्रीमियम ट्रेनों में भी अपनी श्रेणी अपग्रेड करने की छूट दे दी गई है. अब तक रेलवे कर्मचारियों को केवल सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ही किराए का अंतर देकर उच्च श्रेणी में सफर करने की अनुमति थी. लेक‍िन अब यही सुविधा राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी सभी प्रीमियम ट्रेनों में भी पूरी तरह लागू कर दी गई है.

कैसे काम करेगा?
अगर किसी कर्मचारी की पात्रता 3rd AC की है और वह 2nd AC में सफर करना चाहता है, तो उसे दोनों श्रेणियों के बीच का अंतर शुल्क चुकाकर प्रीमियम ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट मिल जाएगा.

विज्ञापन

CRIS और HRMS को तुरंत अपडेट करने के निर्देश
रेलवे बोर्ड ने इस नए नियम को तुरंत प्रभावी बनाने के लिए संबंधित आईटी टीमों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं. CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) को अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) और HRMS के ई-पास (E-Pass) मॉड्यूल में जरूरी तकनीकी संशोधन करने को कहा गया है.

कैसे होगी बुकिंग?
जैसे ही सिस्टम अपडेट हो जाएगा, कर्मचारी और पेंशनर्स अपने ई-पास के जरिए ऑनलाइन (IRCTC/HRMS) या रेलवे काउंटर (PRS) से अंतर किराया देकर आसानी से अपना टिकट बुक करा सकेंगे. यह संशोधित आदेश रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की पूर्ण सहमति से जारी किया गया है.

विज्ञापन

किन-किन लोगों को मिलेगी ये सुव‍िधा?
रेलवे के इस फैसले का फायदा सीधे तौर पर इन श्रेणियों को पहुंचेगा:
सेवारत रेलवे कर्मचारी
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी
विधवा पास धारक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola