अगर आप ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां आपका निवेश सुरक्षित रहे और आपको गारंटीड रिटर्न भी मिले तो पोस्ट ऑफिस की स्कीमें आपके लिए भरोसेमंद हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक स्कीम है सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme – SCSS) जो बुजुर्गों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें घर बैठे हर महीने 20,000 रुपये तक कमाने का मौका मिल सकता है।
क्या है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम?
यह योजना खासतौर पर 60 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए है। सरकारी सेवा से वीआरएस लेने वाले 55 साल की उम्र के लोग भी इसमें निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा डिफेंस से रिटायर लोग 50 साल की उम्र में भी इसमें खाता खोल सकते हैं। इस स्कीम में आप 8.2% की ब्याज दर पर निवेश कर सकते हैं जिसकी मैच्योरिटी 5 साल में होती है, और चाहें तो इसे आगे 3 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं।
30 लाख के निवेश पर ₹20,500 की हर महीने कमाई
अगर कोई निवेशक इस योजना में एकमुश्त 30 लाख रुपये लगाता है, तो उसे सालाना 2.46 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा। इसका मतलब है कि हर महीने करीब 20,500 रुपये की तय इनकम, वो भी पूरी तरह सुरक्षित तरीके से।
टैक्स में भी छूट मिलेगी?
इस स्कीम में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। लेकिन अगर सालाना ब्याज 50,000 रुपये से ज्यादा होता है, तो TDS कट सकता है। हालांकि, अगर आप फॉर्म 15G या 15H भरते हैं, तो TDS नहीं कटेगा।
खाता बंद कराने की सुविधा भी
अगर किसी कारण से खाता मैच्योरिटी से पहले बंद करना हो, तो उसकी भी सुविधा है। अगर आप इस खाते को 1 साल से पहले बंद करने पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। वहीं 1 से 2 साल के बीच बंद करने पर 1.5% ब्याज कटेगा जबकि 2 से 5 साल के बीच में बंद करने पर 1% ब्याज की कटौती होगी।
संबंधित खबरें
पानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
17 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 days agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines