अगर आप चाहते हैं कि आपकी बचत से हर महीने एक तय रकम घर आए, तो भारत सरकार की एक शानदार योजना आपकी मदद कर सकती है। यह योजना है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS), जो सुरक्षित भी है और नियमित मासिक आय का भरोसा भी देती है। यह स्कीम खासकर रिटायर्ड लोगों, गृहिणियों या उन निवेशकों के लिए फायदेमंद है जो जोखिम से बचना चाहते हैं।
क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक सरकारी गारंटी वाली बचत योजना है, जिसमें जमा की गई राशि पर हर महीने ब्याज के रूप में तय आय मिलती है। इस योजना का संचालन भारतीय डाक विभाग करता है और यह देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में खोली जा सकती है। इस योजना में आप एकमुश्त रकम निवेश करते हैं और फिर पांच साल तक हर महीने उस पर मिलने वाला ब्याज अपने खाते में पाते हैं।
निवेश और ब्याज दर
POMIS योजना में न्यूनतम निवेश ₹1,000 से किया जा सकता है, और यह राशि ₹1,000 के गुणकों में ही स्वीकार की जाती है। अधिकतम निवेश सीमा व्यक्तिगत खाते में ₹9 लाख और संयुक्त खाते (3 लोगों तक) में ₹15 लाख रखी गई है। वर्तमान में इस योजना पर 7.4% सालाना ब्याज मिलता है, जो हर महीने बांटकर आपके खाते में जमा होता है। उदाहरण के लिए, अगर आप ₹15 लाख जमा करते हैं तो आपको हर महीने ₹9,250 की आय मिलती है, जो पूरी 5 साल की अवधि तक लगातार मिलती रहती है।
ये भी पढ़ें:
ITR फाइलिंग की आखिरी डेट से पहले जान लीजिए ये बातें, नहीं तो बाद में होगा पछतावा…
कौन खोल सकता है यह खाता?
इस योजना का लाभ कोई भी भारतीय नागरिक उठा सकता है। आप अकेले यह खाता खोल सकते हैं या अधिकतम तीन लोगों के साथ संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं। अगर किसी नाबालिग की उम्र 10 साल से अधिक है तो उसके नाम पर भी खाता खोला जा सकता है। साथ ही, माता-पिता या अभिभावक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति या नाबालिग के लिए खाता खोल सकते हैं।
मैच्योरिटी और पैसे निकालने के नियम
इस योजना की अवधि 5 साल की होती है। 5 साल पूरा होने के बाद आपका मूल निवेश आपको वापस मिल जाता है। उस समय तक आपने हर महीने ब्याज के रूप में आय प्राप्त कर ली होती है। पर अगर आप चाहें तो 1 साल के बाद खाता बंद भी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ पेनल्टी कटौती होती है। अगर खाता 3 साल के अंदर बंद किया जाता है तो 2% राशि काटी जाती है, और 3 से 5 साल के बीच में 1% की कटौती होती है।
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
8 hrs agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 days agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines