किसान भाइयों, त्योहार आ रहा है और जेब में पैसे की जरूरत सबसे ज्यादा तभी होती है. अगर आप भी PM Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हो तो आपके लिए बड़ी खबर है. सरकार हर साल 6000 रुपये देती है, 2000-2000 की तीन किस्तों में. पिछली 23वीं किस्त 20 जून को आई थी. अब 4 महीने पूरे होने वाले हैं, तो अगली किस्त का टाइम आ गया है.
तो क्या दिवाली से पहले आएंगे 2000?
नियम कहता है हर 4 महीने में किस्त आनी चाहिए. हिसाब से अक्टूबर में ही आनी चाहिए. कृषि विभाग के अधिकारी नीलेश चौरसिया ने भी इशारा किया है कि पैसा अक्टूबर में आ सकता है. इस साल दिवाली 8 नवंबर को है, तो पूरी उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले ही किसानों को तोहफा दे देगी.
किसानों का तो दिवाली बोनस ही समझें, लेकिन एक बात ध्यान रखें कि अभी तक सरकार ने कोई पक्की तारीख नहीं बताई है. WhatsApp, Facebook पर जो आज पैसा आ गया, कल आएगा वाले मैसेज चल रहे हैं, उन पर बिल्कुल भरोसा मत कीजिए. वो सब फर्जी हो सकते हैं.
किस्त क्यों अटक जाती है?
कई बार सरकार पैसा भेजती है पर खाते में नहीं आता. वजह आपकी छोटी सी गलती होती है. 24वीं किस्त चाहिए तो ये 4 चीजें अभी चेक कर लें:
e-KYC हुआ या नहीं? – ये सबसे जरूरी है. नहीं हुआ तो पैसा नहीं आएगा.
आधार-बैंक लिंक? – आपका आधार बैंक से लिंक है या नहीं, चेक कर लो.
जमीन का वेरिफिकेशन? – जमीन के कागजों का सत्यापन हुआ है या नहीं.
जानकारी सही है? – नाम, अकाउंट नंबर में कोई गलती तो नहीं.
इनमें से एक भी काम अधूरा रहा तो आपकी किस्त अटक जाएगी.
घर बैठे कैसे चेक करें पैसा आया या नहीं?
अब दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं. मोबाइल से 2 मिनट में चेक कर सकते हैं. वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Know Your Status पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा भरें.
Get OTP पर क्लिक करें, मोबाइल पर OTP आएगा. OTP डालते ही पूरा स्टेटस सामने आ जाएगा – पैसा कब आया, अगला कब आएगा. तो सलाह यही है, e-KYC पूरा रखें और रोज-रोज pmkisan.gov.in चेक करते रहें.
FAQ
Q: PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी?
A: सरकारी नियम के अनुसार हर 4 महीने में किस्त आती है. 23वीं किस्त 20 जून को आई थी, इसलिए 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में, दिवाली से पहले आने की उम्मीद है. हालांकि सरकार ने अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.
Q: PM Kisan का स्टेटस कैसे चेक करें?
A: pmkisan.gov.in पर जाकर Know Your Status पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP डालकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
Q: PM Kisan की किस्त क्यों नहीं आती?
A: e-KYC न होना, आधार का बैंक से लिंक न होना, जमीन वेरिफिकेशन न होना या जानकारी में गलती होने पर किस्त अटक सकती है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
8 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
15 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 days agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
4 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines