PM Kisan Yojna 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में हर चार महीने पर सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी हो सकती है। लेकिन अगर आपने कुछ जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
कब आ सकती है 20वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 जुलाई को जारी की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस दिन पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। यह भी कहा जा रहा है कि 31 जुलाई से पहले यह किस्त किसानों के खाते में आ सकती है।
बिना e-KYC के नहीं मिलेगी किस्त!
अगर आप चाहते हैं कि आपकी 20वीं किस्त समय पर आए, तो सबसे पहले e-KYC करवाना जरूरी है।
सरकार ने साफ कहा है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, उन्हें अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
e-KYC ऐसे करवाएं:
आप नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं या फिर खुद pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो भी पैसे आने में रुकावट आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बैंक में जाकर जल्द से जल्द आधार लिंक करवाएं।
ऐसे चेक करें कि आपकी किस्त आई या नहीं
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई या नहीं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- Farmers Corner सेक्शन में जाएं
- Beneficiary Status पर क्लिक करें
- अपना आधार नंबर, खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरें और OTP डालें
- अब आप अपना स्टेटस देख सकते हैं
पीएम किसान योजना क्या है?
यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं और यह पैसा 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। पैसा सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए किसानों के बैंक खातों में आता है।
संबंधित खबरें
Debit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
4 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
4 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
5 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
5 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
5 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines