PM Awas Yojana 2.O: अगर आप कामकाज की तलाश में गांव से शहर आए हैं और सस्ते किराए के मकान के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है तो ये खबर आपके लिए है. पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत शहर में सस्ते मकान की तलाश कर रहे लोगों के लिए सरकार किफायती किराया आवास योजना पर काम कर रही है. ये योजना खासतौर से उन लोगों के लिए जो मजदूरी करते हैं या दिहाड़ी पर काम करते हैं. यानी इस योजना के तहत मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और कामकाजी महिलाओं को कम किराए पर आधुनिक पक्का मकान दिलाया जाएगा.
इन मकानों में कौन सी सुविधाएं मिलेंगी
पीएम आवास योजना के तहत आने वाले ये मकानों भले ही सस्ते किराए पर उपलब्ध हों, लेकिन इनकी सुविधाएं आधुनिक मकानों जैसे ही होंगे. जैसे कि इन घरों में 24 घंटे पानी की व्यवस्था होगी. साथ ही इनका सीवेज और ड्रेनजे सिस्टम भी अच्छा होगा. इन मकानों में रहने वाले मजदूरों को पक्की सड़के, स्ट्रीट लाइट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी.
क्या शहर में Flat खरीदने वाले भी ले सकते हैं PM Awas Yojana का लाभ? जानें क्या हैं नियम?
किसे मिलेंगे सस्ते किराए वाले मकान, क्या होंगी शर्तें
यह योजना को खासतौर से आर्थिक रूप से कमजोर और मजदूरों के लिए तैयार किया गया है. इसलिए इसके लिए वही लोग आवेदन कर पाएंगे जिनके नाम पर कोई भी पक्का मकान नहीं है. आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए. ऐसे लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जो पिछले 20 साल से केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी आवास योजना का फायदा नहीं उठा उठा पाए हैं. यानी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगर आपने अपने गांव में पक्का मकान बनाया है तो इसके लिए आप पात्र नहीं होंगे.
PM Awas Yojana: बैंक खातों में कब आएगी एक-एक लाख क पहली किस्त? CM योगी आदित्यनाथ ने बताई तारीख
बता दें कि इस योजना में विधवाओं, एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, SC/ST और OBC वर्ग के आवेदकों को योजना में प्राथमिकता दी जाती है. अगर आप किराए के बजाय अपना खुद का घर बनाना या खरीदना चाहते हैं, तो PMAY-U 2.0 के तहत सरकार 1.80 लाख रुपये तक की इंटरेस्ट सब्सिडी (Interest Subsidy) भी देती है, जो सीधे आपके बैंक खाते (DBT) में भेजी जाती है.
संबंधित खबरें
8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
5 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
5 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
6 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
6 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines