आधार कार्ड हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. कोई भी सरकारी, निजी काम आधार कार्ड के बिना लगभग असंभव होने लगता है. हालांकि हमारा आधार कार्ड कई बार साइबर ठगों के हाथ लग जाता है, जिससे इसका दुरुपयोग होता है. केंद्र सरकार लगातार आधार को सुरक्षित करने के लिए कई बदलाव कर रही. इन बदलावों के लिए यह साल बेहद खास रहा है. इस साल आधार के बायोग्राफी नियमों से लेकर फिजिकली कार्ड तक कई बदलाव किए गए हैं. आइए विस्तार से सभी बदलावों को समझते हैं.
आधार कार्ड की फीस में बदलाव
इस आधार कार्ड की फीस में भी कई बदलाव किए गए हैं. आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए पहले 100 रुपये लगते थे. इस साल इस कीमत को बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया गया है. साथ ही बायोमेट्रिक अपडेट में फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट करवाना भी शामिल हुआ हैं. इसके अलावा डेमोग्राफिक अपडेट करने के लिए 50 रुपये लगते थे और अब इसको 75 रुपये तक कर दिया है. इसमें आप अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भी अपडेट करा सकते हैं.
UIADI ने लॉन्च किया सिक्योर आधार एप
UIADI ने इस साल एक नया आधार एप लॉन्च किया है. इस एप के अंदर आप डेटा को संभाल कर रख सकते हैं साथ ही और भी सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं. यह एप आधार कार्ड के डिजिटल वर्जन को फोन में सेव करके रखता है. इसी के साथ यह आपको क्यूआर कोड की मदद से तुरंत वेरिफिकेशन करने में मदद करता है.
मोबाइल नंबर को घर से कर सकते हैं अपडेट
इस UIADI की सहायता से अब घर बैठे ही आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं. इसके कार्य के लिए अब आपको आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है . जल्द ही इस एप पर एड्रेस अपडेट, नाम अपडेट और ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा भी शुरू हो जाएगी.
नए आधारकार्ड का फिजिकल रूप
अब आधार कार्ड में सिर्फ फोटो होगा और QR कोड होगा जिसमें आपकी सारी जानकारी गुप्त रूप से रहेगी. आप इसमें अपना नाम प्रिंट करवा सकते हैं लेकिन अब 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर नहीं होगा. आप इसे अपने मोबाइल में मौजूद MAadhaar ऐप या पासवर्ड-सुरक्षित E-Aadhaar (PDF) की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे फिजिकल आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ती.
संबंधित खबरें
UP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
20 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
1 day agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
4 days ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
4 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines