हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कन्फर्म नहीं होगी ट्रेन टिकट अगर 1 अक्टूबर से पहले नहीं किया ये काम

1 अक्टूबर 2025 से IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट में Aadhaar ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा. जानें नया नियम, Aadhaar को IRCTC अकाउंट से कैसे लिंक करें और क्यों यह कदम जरूरी है.

विज्ञापन

How to Link Aadhaar with IRCTC Account: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. 1 अक्टूबर 2025 से ट्रेन का कन्फर्म टिकट लेना अब पहले से थोड़ा अलग होगा. भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को पारदर्शी और फेयर बनाने के लिए एक नया नियम लागू किया है.

Aadhaar ऑथेंटिकेशन होगा जरूरी

नई गाइडलाइन के मुताबिक, IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जनरल (रिज़र्व) टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले 15 मिनट में केवल Aadhaar लिंक्ड अकाउंट से ही टिकट बुक हो पाएगा. यानी अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ा नहीं है, तो आप इस दौरान टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.

सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा नियम

यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह बदलाव केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए है. रेलवे के PRS काउंटरों से टिकट बुक करने की प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी. Tatkal टिकट के लिए Aadhaar वेरिफिकेशन पहले से ही जरूरी है, और अब यह सुविधा जनरल टिकटों में भी लागू की जा रही है.

विज्ञापन

Aadhaar लिंक नहीं किया तो होगी दिक्कत

जिन यात्रियों ने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, उन्हें जल्दी से यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. वरना वे टिकट बुकिंग के शुरुआती 15 मिनट में रिजर्व टिकट पाने का मौका खो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सब्सिडी से लेकर ट्रेन टिकट तक हर जगह क्यों जरूरी है आधार कार्ड, क्या हैं फायदे

विज्ञापन

IRCTC अकाउंट से आधार कैसे लिंक करें

आइए जानते हैं आसान स्टेप्स, जिनसे आप अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं-

  1. लॉगिन करें: सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यूज़रनेम-पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  2. My Account पर क्लिक करें: लॉगिन के बाद ऊपर दाईं ओर My Account सेक्शन खोलें और वहां Link Your Aadhaar या Aadhaar KYC का ऑप्शन चुनें.
  3. आधार नंबर दर्ज करें: दिए गए बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और “Send OTP” पर क्लिक करें.
  4. OTP वेरीफाई करें: आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे वेबसाइट पर भरकर Verify पर क्लिक करें.
  5. लिंकिंग कन्फर्म करें: अगर सब कुछ सही हुआ, तो स्क्रीन पर मैसेज आएगा Your Aadhaar has been successfully linked with your IRCTC account.

क्यों जरूरी है यह कदम

रेलवे का मानना है कि इस नियम से फर्जी बुकिंग और टिकटों की दलाली पर रोक लगेगी. असली यात्री को टिकट मिल सकेगा और सिस्टम और ज्यादा भरोसेमंद बनेगा. इसलिए अगर आप नियमित यात्री हैं, तो 1 अक्टूबर से पहले अपना Aadhaar IRCTC से जरूर लिंक कर लें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WhatsApp से सीधे डाउनलोड करें आधार कार्ड, यहां देखें Step-by-Step प्रोसेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola