Northern railway extra trains for Diwali-Chhath: अक्टूबर और नवंबर का समय त्योहारों का मौसम होता है. दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के चलते लाखों लोग अपने घरों की ओर रवानगी करते हैं. इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है. खासकर दीपावली और छठ के समय स्टेशनों पर पैरों रखने की जगह भी मुश्किल हो जाती है. ऐसे में उत्तर रेलवे ने यात्रियों को आरामदायक सफर देने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
ज्यादा सीटों की उपलब्धता
त्योहारों में टिकट की भारी मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे इस बार लगभग पांच हजार अतिरिक्त फेरे चलाने की योजना बना रहा है. इससे लगभग एक करोड़ एक्ट्रा सीटें यात्रियों को उपलब्ध होंगी. इसमें उत्तर रेलवे की ट्रेनों के साथ-साथ दूसरे रेलवे जोन की ट्रेनें भी शामिल हैं. पिछले साल 76 लाख एक्ट्रा सीटें उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन इस बार यह संख्या 30 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है.
स्पेशल ट्रेनों के फेर
उत्तर रेलवे ने 30 नवंबर तक फेस्टिव सीजन के लिए अब तक 33 स्पेशल ट्रेनों के 3662 फेरों का ऐलान किया है. ये ऐलान 19 सिंतबर को किया गया था. रेलवे अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर 1400 से ज्यादा फेरे और जोड़े जा सकते हैं. ये अतिरिक्त फेर उन रूट्स पर चलेंगे जहां यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है. इसमें दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- कन्फर्म नहीं हुई दिवाली-छठ पर घर जाने की टिकट? ये टिप्स कर सकती हैं सफर करने में मदद
नियमित ट्रेनों में भी एक्ट्रा कोच
त्योहारों के दौरान सिर्फ स्पेशल ट्रेनों तक ही तैयारी सीमित नहीं है. रोजाना चलने वाली ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे. इससे उन यात्रियों को भी राहत मिलेगी, जिन्हें स्पेशल ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाई. रेलवे का लक्ष्य है कि हर यात्री भीड़ के बावजूद अपने घर आसानी से पहुंच सके.
दिल्ली से चलेगी ये ट्रेनें
दिल्ली देश का बड़ा रेलवे हब है और त्योहारी सीजन में यहां यात्रियों की भारी भीड़ रहती है. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों से 15 से 25 अक्टूबर के बीच एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाई जाएंगी. पिछले साल दिल्ली डिवीजन से दीपावली और छठ के दौरान 271 फेरे किए गए थे, जबकि इस बार यह संख्या 350 से ज्यादा होने की उम्मीद है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
8 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
10 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
11 hrs agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
11 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
12 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines