हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, 25 से 29 सितंबर तक बदले रहेंगे रास्ते; निकलने से पहले देखें पूरी रूट लिस्ट

UP International Trade Show 2026 के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू है. जानें बंद रास्ते, डायवर्जन रूट, नो-एंट्री टाइमिंग और पार्किंग का पूरा प्लान.

विज्ञापन
भीड़ को संभालने और सुरक्षा दुरुस्त रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है और 5 दिनों के लिए तगड़ा ट्रैफिक डायवर्जन (Traffic Diversion Plan) लागू किया है. (Photo Credit - AI)

अगर आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा या दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और अगले 5 दिनों यानी 25 से 29 सितंबर 2026 के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे या आसपास की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट (India Expo Mart) में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UP International Trade Show) का आयोजन होने जा रहा है. 25 सितंबर को उद्घाटन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ देश-विदेश से भारी संख्या में VVIPs और पर्यटक पहुंचेंगे.

भीड़ को संभालने और सुरक्षा दुरुस्त रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है और 5 दिनों के लिए तगड़ा ट्रैफिक डायवर्जन (Traffic Diversion Plan) लागू किया है.

विज्ञापन

भारी गाड़ियों (Goods Vehicles) की नो-एंट्री

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि 24 सितंबर से 29 सितंबर तक रोजाना सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक (No Entry) रहेगी. हालांक‍ि दूध, फल, सब्जी, दवाइयां और इमरजेंसी मेडिकल वाहनों को छूट रहेगी.

यह भी पढ़ें : UP Family ID: एक परिवार, एक पहचान… अब हर परिवार को मिलेगी 12 अंकों की यूनिक आईडी! जानें घर बैठे आवेदन का पूरा तरीका

विज्ञापन

ऐसे में ट्रक-कमर्शियल गाड़ियां चिल्ला बॉर्डर या DND से यू-टर्न लेकर NH-09/24, NH-91 या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) का इस्तेमाल कर सकती हैं.

एक्सप्रेसवे, DND और कालिंदी कुंज: कहां से मुड़ेंगी गाड़ियां?
अगर आप दिल्ली या नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे हैं, तो ये डायवर्जन ध्यान में रखें:

विज्ञापन

चिल्ला रेड लाइट (Chilla Border): सेक्टर-14A फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक (सेक्टर-15) की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. आप DSC मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

DND से जाने वाले: रजनीगंधा चौक (सेक्टर-16) की तरफ मुड़ना होगा. यहां से MP-01 और DSC मार्ग का विकल्प खुला है.

विज्ञापन

कालिंदी कुंज बॉर्डर: महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर भेजा जाएगा. यहां से MP-03 और DSC मार्ग का इस्तेमाल करें.

परीचौक से नोएडा आने वाले: परीचौक से गाड़ियां सूरजपुर/ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौड़ सिटी/किसान चौक) की तरफ डायवर्ट की जाएंगी.

विज्ञापन

एक्सपो मार्ट जाने वालों के लिए पार्किंग का पूरा प्लान
अगर आप ट्रेड शो देखने जा रहे हैं, तो गाड़ी पार्क करने के लिए यह रूट फॉलो करें:

एक्सप्रेसवे से आने वाले: हिंडन कट से सर्विस रोड, संस्कृति मंत्रालय तिराहा, पुस्ता रोड होते हुए नासा (NASA) बड़ा गोलचक्कर पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सकते हैं.

विज्ञापन

बैकअप पार्किंग: नासा गोलचक्कर फुल होने पर KCC, जुबिलेंट और यूनाइटेड कॉलेज परिसर की पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा.

वापसी का रास्ता: एक्सपो मार्ट से निकलने के बाद गाड़ियाँ शारदा गोलचक्कर, LG गोलचक्कर और 130 मीटर रोड होकर पर्थला/किसान चौक या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जा सकेंगी.

विज्ञापन

परेशानी से बचने के लिए स्मार्ट टिप्स
ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि एक्सपो मार्ट पहुंचने के लिए नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो (Knowledge Park II Station) का इस्तेमाल करें. यह सबसे झंझट-मुक्त तरीका है. अगर सड़क मार्ग से जाना मजबूरी है, तो अपने सामान्य समय से 30-40 मिनट अतिरिक्त लेकर घर से निकलें. किसी भी ट्रैफिक इमरजेंसी या रास्ते की जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन 9971009001 पर कॉल कर सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola