अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं, बिजनेस के नए मौके तलाश रहे हैं या फिर वीकेंड पर परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ग्रेटर नोएडा आपके लिए बिल्कुल सही जगह है.
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UP International Trade Show) का भव्य आगाज हो चुका है. 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस महाकुंभ में अगर आप जाम या पार्किंग के झंझट से बचना चाहते हैं, तो प्रशासन आपके लिए लाया है फ्री शटल बस सेवा (Free Shuttle Bus Service) का शानदार तोहफा.
जी हां, जेब से एक भी रुपया ढीला किए बिना आप दिल्ली-एनसीआर और यूपी के अलग-अलग हिस्सों से एक्सपो मार्ट पहुंच सकते हैं. आइए, जानते हैं बस के रूट्स, टाइमिंग और पूरे प्लान के बारे में.
यह भी पढ़ें : UP International Trade Show 2026: आज से ग्रेटर नोएडा में सजेगा महाकुंभ, जानें किस हॉल में क्या है खास
कब और किसके लिए है यह फ्री बस?
प्रशासन ने हर किसी की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है.
बिजनेसमैन/बॉयर्स के लिए: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक.
आम जनता/विजिटर्स के लिए: दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक फ्री शटल सेवा.
बस सेवा की टाइमिंग: संबंधित स्टैंड से एक्सपो मार्ट के लिए बसें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेंगी. वहीं वापसी के लिए एक्सपो मार्ट से दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक बसें चलती रहेंगी.
किन-किन रूट्स से मिलेंगी ये फ्री बसें?
आपके घर के पास से एक्सपो मार्ट जाने के लिए 9 मुख्य रूट्स तय किए गए हैं, जहां हर 30 मिनट में आपको बस मिलेगी:
बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 4): यहां से सबसे ज्यादा 32 बसें चलेंगी, जो GIP मॉल और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंचेंगी.
नोएडा सेक्टर-62: यहां से भी 32 बसें वेव सिटी सेंटर, NSEZ, सूरजपुर और शारदा अस्पताल के रास्ते एक्सपो मार्ट जाएंगी.
गौर सिटी मॉल (ग्रेटर नोएडा वेस्ट): 32 बसें एक मूर्ति चौक, सूरजपुर और एलजी गोलचक्कर होते हुए निकलेंगी.
मोरना बस स्टैंड (सेक्टर-35, नोएडा): 32 बसें सेक्टर-37 और एक्सप्रेसवे के रास्ते नासा पार्किंग तक जाएंगी.
दादरी, दनकौर, रबूपुरा और जेवर: इन इलाकों से 20-20 बसें सीधे एक्सपो मार्ट और नासा पार्किंग के लिए संचालित होंगी.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: एयरपोर्ट के टर्मिनल फोरकोर्ट से भी 20 बसें यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते चलेंगी.
60 ई-बसें और पार्क एंड राइड की खास सुविधा
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अंदरूनी सेक्टरों को जोड़ने के लिए 60 ई-बसें चलेंगी, जो सुबह 9 से रात 9:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी. अगर आप अपनी गाड़ी नासा (NASA) पार्किंग में खड़ी करते हैं, तो वहां से इंडिया एक्सपो मार्ट के गेट तक पहुंचाने के लिए 42 ई-बसें लगातार चक्कर लगाएंगी. बस से जुड़ी किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए आप परिवहन हेल्पलाइन नंबर 9717790588 (महेश चौधरी) पर संपर्क कर सकते हैं.
अपनी पर्सनल गाड़ी निकालकर पेट्रोल जलाने और पार्किंग की चिक-चिक सहने से अच्छा है कि मेट्रो से बॉटनिकल गार्डन या गौर सिटी पहुंचें और वहां से फ्री ई-बस में आराम से बैठकर ट्रेड शो का मजा लें.
संबंधित खबरें
Delhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
5 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
22 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
23 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
2 days agoगुड न्यूज! नमो भारत के यात्रियों को मिलेगा 'ट्रिप पास', अब सफर बनेगा किफायती और आसान
2 days agoLPG Aadhaar KYC Last Date: 1 अक्टूबर से बिना आधार ऑथेंटिकेशन नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, जानिए घर बैठे केवाईसी करने का तरीका
3 days agoमैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेंगे ये बड़े फायदे, जानिए शादी का कानूनी रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी
3 days agoRBI Bank Holiday List: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
3 days agoOctober 2026 Rules Change: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े ये 9 बड़े नियम! जानिए पूरी डिटेल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines