EV toll exemption: मुंबई और महाराष्ट्र के इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अब ईवी (Electric Vehicle) चलाने वालों को राज्यभर के बड़े टोल नाकों पर टोल टैक्स नहीं देना होगा। यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के मार्गदर्शन में लिया गया है।
21 अगस्त से लागू होगी छूट
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने जानकारी दी कि 21 अगस्त से अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग सहित सभी टोल नाकों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल से पूरी तरह छूट मिलेगी। पहले अटल सेतु पर कार का टोल 250 रुपये तय था, जो दिसंबर 2025 तक लागू रहने वाला था। लेकिन अब ईवी मालिकों को इस रकम का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
महाराष्ट्र EV नीति का असर
अप्रैल 2025 में सरकार ने नई महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की थी। इसी नीति के तहत बड़े टोल नाकों पर इलेक्ट्रिक बसों और निजी ईवी कारों को टोल माफी देने का निर्णय लिया गया था। वहीं, अन्य राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक कारों के लिए 50% की रियायत का भी प्रावधान रखा गया है।
ये भी पढ़ें- जल्द मार्केट में आएगी Citroen इंडिया की Basalt X रेंज, 11 हजार टोकन मनी से प्री-बुकिंग
कैसे होगा अमल
परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार के अनुसार, अटल सेतु पर इलेक्ट्रिक वाहन टोल माफी लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है और इसे तुरंत लागू कर दिया गया है। जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग पर यह सुविधा अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगी।
किन्हें मिलेगा लाभ
इस योजना का फायदा सिर्फ निजी और सरकारी इलेक्ट्रिक कारों व बसों को मिलेगा। इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहन इस छूट के दायरे में शामिल नहीं होंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम होगी।
EV की बढ़ती डिमांड
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल 22,400 से ज्यादा ईवी रजिस्टर्ड हैं। इनमें 18,400 हल्के चार पहिया वाहन, 2,500 छोटे यात्री वाहन, 1,200 भारी बसें और करीब 300 मध्यम वाहन शामिल हैं। औसतन हर दिन लगभग 60 हजार वाहन अटल सेतु से गुजरते हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
12 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
12 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
13 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
14 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
19 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
3 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines