News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Citroen Basalt X: सिट्रोएन भारतीय मार्केट में अपनी अगली मिड-साइज SUV पेश करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह लॉन्च उसकी Citroen 2.0 – Shift Into the New रणनीति का अहम हिस्सा है। ग्राहक इस कार को केवल 11,000 की टोकन अमाउंट देकर देशभर के डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आसानी से बुक कर सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक इस नई Basalt X रेंज को पहले से ज्यादा स्मार्ट और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें कई एडवांस फीचर्स, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और प्रीमियम इंटीरियर दिए गए हैं। प्री-लॉन्च तस्वीरों से साफ है कि इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम लुक देगा। कंपनी का दावा है कि इससे ड्राइविंग का अनुभव पहले से ज्यादा आरामदायक और मजेदार होगा।
Style that thrills. Thrill that never goes out of style.
— Citroën India (@CitroenIndia) August 22, 2025
The New Basalt X SUV-Coupé, built to be stared at, built to be driven.
Pre-book now- https://t.co/5LebJYQOxH#BasaltX #PreBookBasaltX #UnthinkableBasalt #NewCitroënBasaltX pic.twitter.com/AAusaL8Uo8
Citroen चाहती है कि Basalt X रेंज के जरिए वह मिड-साइज SUV और क्रॉसओवर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करे। कंपनी ने अभी केवल प्री-बुकिंग खोली है, जबकि इसके वैरिएंट्स, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी आधिकारिक लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा कि Basalt X रेंज कंपनी के लिए एक अहम कदम है। उनके अनुसार, यह कार कस्टमर्स को “इंट्यूटिव, कम्फर्टेबल और कॉन्फिडेंट” ड्राइविंग अनुभव देगी। साथ ही, यह लॉन्च Citroen की 2.0 रणनीति को और मजबूती देगा, जिसमें कस्टमर सेंटर्ड डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- कब कार खरीदना होगा सही, क्या दिवाली पर मिलेंगे सस्ते दाम?
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।