खबर की मुख्य बातें:-
- NHAI ने RajmargYatra ऐप में नया डिजिटल फीचर जोड़ा है, जिससे अब लोकल टोल पास घर बैठे मोबाइल से बना सकते हैं.
- टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और महीनेभर बिना बार-बार टोल भुगतान किए यात्रा कर सकेंगे.
नेशनल हाइवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है, अब उन्हें टोल प्लाजा पर लोकल पास बनवाने के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. लोकल पास बनवाने के लिए अक्सर लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई जरूरी दस्तावेजों को लंबी लाइन में खड़े होकर जमा करवाना पड़ता था. लेकिन इस समस्या को खत्म करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्द प्राधिकरण (NHAI) ने RajmargYatra ऐप में नया डिजिटल फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से लोग अपने मोबाइल से ही कुछ मिनटों में लोकल टोल पास के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस नए ऐप की मदद से हाइवे पर यात्रा पहले से आसान और तेज हो सकेगा.
यह भी पढ़ें:- Old Pension Scheme: ओल्ड पेंशन स्कीम पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को मिला OPS का विकल्प, जानें डिटेल
कौन बनवा सकता है लोकल पास?
NHAI के नियमों के अनुसार, जिन लोगों का घर किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आता है, वे इस डिजिटल लोकल पास का सुविधा आसानी से उठा सकेंगे. इस पास की मदद से पात्र स्थानीय वाहन चालक संबंधित टोल प्लाजा से महीनेभर बिना बार-बार भुगतान किए यात्रा कर पाएंगे. इस ऐप से पहले लोगों को लोकल पास बनवाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पर पड़ती थी. जिसमें टोल प्लाजा कार्यालय जाना, दस्तावेजों को जमा करने लिए लाइन में घंटों खड़े होना आदि शामिल है. लेकिन अब इस नए ऐप से यब पूरी प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है, जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी और रोज की टेंशन भी खत्म होगी.
रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल ये सुविधा पूरा देश में लागू नहीं है, सिर्फ दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई है. हालांकि, आने वाले समय में इसे देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू करने की योजना है.
सब कुछ डिजिटली होगा वेरीफाई
लोकल पास बनाने की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए RajmargYatra ऐप को कई सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है. अब यूजर की अनुमति के बाद ऐप वाहन और पते से जुड़ी जरूरी जानकारी खुद ही वेरीफाई कर लेगा. इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से इन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा:-
- FASTag: वाहन की जानकारी और सक्रिय FASTag की जांच के लिए.
- VAHAN पोर्टल: वाहन नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को वेरीफाई करने के लिए.
- DigiLocker: आधार या अन्य पहचान पत्र के जरिए पता जांचने के लिए.
- GIS तकनीक: यह पता लगाने के लिए कि आवेदक का घर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर है या नहीं.
इस ऑटो-वेरिफिकेशन सिस्टम से कागजी प्रक्रिया कम होगी और पास जारी करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज हो जाएगी, जिससे लोगों को पास पाने में आसानी तो होगी साथ ही, सफर में आसान होगा.
AI असिस्टेंट के साथ काम करेगा RajmargYatra ऐप
इस ऐप की एक खास बात ये है कि NHAI ने यात्रियों की मदद के लिए इस ऐप में ‘मार्गमित्र’ नाम का AI असिस्टेंट भी जोड़ा है. यह फीचर हाइवे से जुड़ी जानकारी और अन्य समस्याओं का जल्दी समाधान करने में मदद करेगा. जानकारी के अनुसार, यह AI फीचर 22 भाषाओं को सपोर्ट करताह, जिसकी मदद से अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोग जानकारी और मदद हासिल कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप;
- FASTag रिचार्ज से जुड़ी जानकारी.
- KYC अपडेट या जुड़ी जानकारी.
- रिफंड स्टेटस की जानकारी.
- लोकल पास से जुड़े सवालों के जवाब.
- हाईवे सेवाओं और सुविधाओं से जुड़ी मदद आदि सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं.
कैसे बनाएं इस RajmargYatra ऐप से लोकल पास?
- इसके लिए सबसे पहले तो ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से राजमार्गयात्रा ऐप (RajmargYatra) को डाउनलोड कर लें.
- फोन नंबर और OTP की मदद से ऐप में लॉग इन करें.
- अब ऐप के होमपेज पर Local Pass सेक्शन में जाएं और अपनी गाड़ी का नंबर सही से दर्ज करें.
- ऐप VAHAN पोर्टल के जरिए आपकी गाड़ी की डिटेल्स और एक्टिव FASTag स्टेटस को खुद वेरीफाई करेगा.
- DigiLocker के से अपने आधार या अन्य आईडी से पते का ऑटो-वेरिफिकेशन पूरा करें.
- ऐप GIS यानी कि Geographic Information System से यह कन्फर्म करेगा कि आपका घर संबंधित टोल प्लाजा के 20 km के दायरे में है या नहीं.
- एलिजिबिलिटी कन्फर्म होने के बाद UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से निर्धारित मासिक फीस का भुगतान करें.
- पेमेंट पूरा होते ही डिजिटल लोकल पास तुरंत जारी हो जाएगा और आपके FASTag से लिंक हो जाएगा.
मुख्य निष्कर्ष:- RajmargYatra ऐप के जरिए लोकल टोल पास बनाने की सुविधा हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. अब टोल प्लाजा पर दस्तावेज जमा करने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें:- अब गिग वर्कर्स को भी मिलेगी पेंशन, सरकार बना रही EPFO 3.0 का मास्टर प्लान; इन कर्मचारियों
संबंधित खबरें
3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
27 mins agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
4 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
21 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
3 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
3 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
3 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
3 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
4 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
4 days agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines