हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

New Electricity Connection Rates 2026: बिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य; जानें नई दरें

Bihar New Electricity Connection Charges 2026: बिहार में 1 नवंबर से नया बिजली कनेक्शन लेना महंगा हो जाएगा. BERC की मंजूरी के बाद NBPDCL और SBPDCL ने नए सर्विस चार्ज और 150 kW तक अनिवार्य स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नियम जारी कर दिए हैं. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन
बिहार में 1 नवंबर से नया बिजली कनेक्शन लेना महंगा हो जाएगा. (Photo - AI)

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं और नया बिजली कनेक्शन लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बेहद अहम खबर है. राज्य में 1 नवंबर 2026 से नए बिजली कनेक्शन लेने के नियम और दरें बदलने जा रही हैं. बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) की स्वीकृति के बाद नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने नई सर्विस चार्ज दरों को अधिसूचित कर दिया है. ये नई दरें 150 किलोवाट तक के लो टेंशन (LT) बिजली कनेक्शनों पर लागू होंगी. इसके अलावा, 1 नवंबर से नया कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं को केवल स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) ही लगाया जाएगा. जान‍िये, नया कनेक्शन लेने पर अब आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा.

कनेक्शन लेने के नियमों और दरों में हुए बदलाव

सिंगल फेज कनेक्शन के नए रेट
घरेलू या अन्य श्रेणियों के लिए लो टेंशन सिंगल फेज कनेक्शन की नई दरें इस प्रकार तय की गई हैं:
3 किलोवाट (kW) तक के कनेक्शन पर प्रति किलोवाट 300 रुपये की दर से 900 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा. 3 किलोवाट से अधिक के कनेक्शन पर 2,700 रुपये का बेस चार्ज लगेगा. वहीं 3 किलोवाट से ऊपर के हर अतिरिक्त किलोवाट पर 1000 प्रति किलोवाट अतिरिक्त भुगतान करना होगा.

थ्री फेज कनेक्शन के नए रेट
कारोबारी, औद्योगिक या बड़े घरों के लिए थ्री फेज कनेक्शन की तय की गई नई दरें:

विज्ञापन

5 से 19 किलोवाट तक के कनेक्शन – 5 किलोवाट तक: 4,500 रुपये का फिक्स्ड सर्विस चार्ज.
5 किलोवाट से अधिक होने पर: 5 किलोवाट के बाद हर अतिरिक्त किलोवाट के लिए 1,500 रुपये प्रति kW देना होगा.

20 से 44 किलोवाट तक के कनेक्शन- 20 किलोवाट तक: 21,000 रुपये फिक्स शुल्क.
20 किलोवाट से अधिक होने पर: 20 किलोवाट के बाद हर अतिरिक्त किलोवाट पर 2,000 रुपये प्रति kW अतिरिक्त देना होगा.

विज्ञापन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर और नया टैरिफ नियम
नियमों में बदलाव केवल सर्विस चार्ज तक सीमित नहीं है, बल्कि मीटरिंग और बिलिंग की व्यवस्था को भी स्मार्ट बनाया गया है. 1 नवंबर यानी कल से जारी होने वाले सभी 150 किलोवाट तक के नए कनेक्शनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही इंस्टॉल किया जाएगा. नए बिजली दरों के तहत दिन के समय (Off-peak hours) सस्ती बिजली और पीक ऑवर्स में महंगी बिजली का नियम लागू होगा. उपभोक्ता के निर्धारित फीस जमा करते ही बिजली वितरण कंपनी पोल से मीटर तक लाइन और सर्विस वायर खुद मुहैया कराएगी और कनेक्शन चालू करेगी.

नया टैरिफ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola