पैन कार्ड का इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, केवाईसी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए, बैंक का कोई काम करने या तय सीमा से ज्यादा गोल्ड खरीदते समय करते हैं। हम मानते हैं कि एक वयस्क के पास ये डॉक्यूमेंट होना बहुत जरूरी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बच्चे को भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ सकती है?
अगर आप भी सभी के तरह ये सोच रहें हैं की पैन कार्ड सिर्फ बड़ों के लिए होता है, तो आप गलत हैं। पैन कार्ड सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बच्चों के लिए भी जरूरी है। अगर आपके बच्चे का अपना पैन कार्ड है, तो कई भी काम आसान हो जाएंगे। 18 साल से कम उम्र के नाबालिग भी अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आवेदन उनके माता-पिता या अभिभावकों द्वारा ही किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बनवा सकते हैं?
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले NSDL की वेबसाइट onlineservices.nsdl.com पर जाएं और फॉर्म 49A डाउनलोड करें
2. फॉर्म 49A को सावधानी से भरें, सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और सही कैटेगरी को सेलेक्ट करके डिटेल भरें।
3 बच्चे का आयु प्रमाण पत्र, आवश्यक डॉक्यूमेंट और माता-पिता की एक तस्वीर अपलोड करें।
4 इसके बाद माता-पिता के सिग्नेचर अपलोड करें और 107 रुपए की फीस का पेमेंट करें।
5. फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप एप्लिकेशन के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
6. वेरिफिकेशन के बाद आपको 15 दिन के अंदर पैन कार्ड मिल जाएगा।
बच्चे के लिए पैन कार्ड के लिए डॉक्यूमेंट
1. बच्चे के माता-पिता का एड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ
2. आइडेंटिटी प्रूफ के लिए अभिभावक निम्नलिखित डॉक्यूमेंट में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं:
3. आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड
एड्रेस प्रूफ के लिए क्या जरूरी ?
1. आधार कार्ड
2. पोस्ट ऑफिस पासबुक
3. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट
4. डोमिसाइल सर्टिफिकेट
18 साल के बाद पैन कार्ड अपडेट करना क्यों जरूरी?
18 साल का होने पर अपने पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए आवेदन करना जरूरी होता है, क्योंकि बच्चों को जारी किए गए पैन कार्ड में उनकी फोटो या सिग्नेचर नहीं होते हैं। इसलिए आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर इसका इस्तेमाल करने के लिए 18 साल का होने बाद इसे अपडेट करना बहुत जरूरी हो जाता है।
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
13 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
15 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
1 day agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
2 days agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
2 days agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
3 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines