रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है और ऊपर से सब्सिडी का 210 रुपये भी नहीं आ रहे हैं, तो टेंशन तो होगी ही. खासकर उज्ज्वला योजना वाले लोगों के लिए ये 210 रुपये बहुत मायने रखते हैं. लेकिन अब गैस एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही पता लगा सकते हो कि आपका पैसा आया, अटका है या वापस चला गया.
सरकार ने इसके लिए mylpg.in नाम की वेबसाइट बना रखी है, जहां दो मिनट में सारा हिसाब सामने आ जाता है. घर बैठे सब्सिडी स्टेटस कैसे चेक करें? पूरा प्रोसेस बहुत आसान है, स्टेप बाय स्टेप यहां समझें.
ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें ?
सबसे पहले अपने फोन में mylpg.in खोलें.
होमपेज पर आपको तीन सिलेंडर दिखेंगे – Indane, Bharat Gas और HP Gas. आ
पका जिस कंपनी का सिलेंडर है, उस पर क्लिक करें.
अगले पेज पर ऊपर मेनू में जाएं और Give Your Feedback Online पर क्लिक करें.
फिर कैटेगरी में से LPG चुनें और उसके बाद Subsidy Related (PAHAL) वाला ऑप्शन दबाएं. अब वहां Subsidy Not Received पर क्लिक करें.
यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों वाला LPG ID डालें और सबमिट कर दें.
बस, आपकी सारी बुकिंग और सब्सिडी की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी – कितना पैसा कब आया, कब नहीं आया, सब दिखेगा.
पैसा क्यों नहीं आ रहा? ये हैं 4 सबसे बड़ी वजहें
अगर स्टेटस में पैसा नहीं आया दिख रहा है तो इन 4 कारणों में से कोई एक जरूर होगा:
- e-KYC नहीं हुआ: ये सबसे बड़ा कारण है. अगर आपने गैस एजेंसी पर जाकर e-KYC नहीं कराया तो सब्सिडी रोक दी जाती है.
- DBT और आधार लिंकिंग में झोल: सब्सिडी सीधे बैंक में आती है, इसलिए बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना और DBT एक्टिव होना बहुत जरूरी है. अगर DBT बंद है तो पैसा लटकेगा.
- नाम में गड़बड़: गैस कनेक्शन पर जो नाम है और बैंक में जो नाम है, उसमें अगर स्पेलिंग तक का भी फर्क है तो सिस्टम पैसे को रोक देता है.
- बैंक अकाउंट बंद या फ्रीज: कई बार खाता लंबे समय से इस्तेमाल न होने पर Inactive हो जाता है, उसमें भी पैसा क्रेडिट नहीं होता.
सब कुछ होने के बाद भी नहीं आ रही तो शिकायत कहां करें?
अगर सब कुछ – e-KYC, आधार लिंकिंग, DBT सब ओके है फिर भी पैसा नहीं आ रहा तो सीधे कंपनी को कॉल करें:
Indane: 18002333555
Bharat Gas: 1800224344
HP Gas: 18002333555
इन नंबरों पर LPG ID बताएं, वो तुरंत आपका केस देख लेंगे. तो देर किस बात की, अभी mylpg.in पर जाकर अपना 210 रुपये का स्टेटस चेक करें, कहीं आपका पैसा भी तो बैंक की किसी गलती में नहीं अटका.
FAQ
LPG गैस सब्सिडी 210 रुपये क्यों नहीं आ रही है?
A: e-KYC पूरा न होना, बैंक खाते में DBT बंद होना, आधार लिंक न होना या नाम में गलती होने के कारण सब्सिडी अटक जाती है.
LPG Subsidy Status Online कैसे चेक करें?
A: mylpg.in पर जाकर अपनी गैस कंपनी चुनें, Give Your Feedback Online > Subsidy Related (PAHAL) > Subsidy Not Received पर जाकर LPG ID डालकर स्टेटस देख सकते हैं.
LPG Subsidy के लिए e-KYC जरूरी है क्या?
A: हां, सरकार ने e-KYC अनिवार्य कर दिया है. e-KYC नहीं कराने पर सब्सिडी रोक दी जाती है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
23 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
2 days agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
3 days agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
4 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines