LPG Cylinder Price: ग्राहकों को अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर, सुपरफास्ट होगी डिलीवरी, जानिए कितनी है कीमत?

लोगों को पिछले कुछ वक्त से सिलेंडर ना मिलने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. BPCL ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 10 किलो का नया सिलेंडर लॉन्च किया है

LPG Cylinder Price

Credit: AI

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ी गुडन्यूज दी है. अब किसी को भी गैस कनेक्शन के लिए ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़ेंगे. लोगों को पिछले कुछ वक्त से सिलेंडर ना मिलने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. दरअसल, BPCL ने 10 किलो का नया सिलेंडर लॉन्च किया है. अब कोई भी कस्टमर इसका नया कनेक्शन आसानी से ले सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है खास?

द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक BPCL ने भारत गैस लाइट ज़िप नाम से एक नई सर्विस की शुरुआत की है, जो तुरंत LPG कनेक्शन मुहैया कराती है और सिलेंडर की भी सुपरफास्ट डिलीवरी देती है. BPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके मुताबिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय खन्ना और डायरेक्टर सुभंकर सेन ने इस सर्विस को लॉन्च किया. भारत गैस लाइट ज़िप सर्विस में सबसे खास है 10 किलोग्राम का सिलेंडर. BPCL के मुताबिक, ये नॉर्मल सिलेंडर्स से काफी हल्का है और इसमें जंग भी नहीं लगता. सिलेंडर की बॉडी ट्रांसपेरेंट रखी गई है ताकि गैस की मात्रा आसानी से देखी जा सके. इसका मॉडर्न डिजाइन और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं.

क्या होगी कीमत?

BPCL ने भारत गैस लाइट ज़िप सर्विस की शुरुआत सबसे पहले मुंबई में की है. कंपनी का टारगेट है कि 15 अगस्त 2026 तक वो 24 राज्यों के 100 और शहरों तक इसका विस्तार करें. कीमत की अगर बात करें तो 5 किलो का सिलेंडर 808.5 रुपये में मिल रहा है. वहीं, दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर का रेट 942 रुपये है. लेकिन कंपनी ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि 10 किलो के सिलेंडर की कीमत कितनी होगी. कयास ये लगाए जा रहे हैं कि पहली बार कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं को 3 से 4 हज़ार तक देने पड़ सकते हैं और सिलेंडर की कीमत 1500 रुपये तक हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ