हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

LPG Connection Rules: क्या एक ही पते पर मकान मालिक और किराएदार ले सकते हैं दो गैस कनेक्शन? जानिए क्या कहता है सरकार का नियम

LPG Gas Connection Rules 2026: क्या एक ही पते पर मकान मालिक और किराएदार अलग-अलग एलपीजी कनेक्शन ले सकते हैं? जानिए अलग किचन, एलपीजी-पीएनजी नियम और गैस कनेक्शन से जुड़े जरूरी कायदे-कानून.

विज्ञापन
एक ही पते पर दूसरा गैस कनेक्शन तभी मिल सकता है, जब मकान मालिक और किराएदार बिल्कुल अलग-अलग परिवारों की तरह रह रहे हों. (Photo - AI)

अगर आप किराए के मकान में रहते हैं या आपका खुद का मकान है और आपने उसका एक हिस्सा किराए पर उठाया है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या एक ही पते पर दो अलग-अलग एलपीजी गैस कनेक्शन (LPG Gas Connection Rule) लिए जा सकते हैं? अक्सर लोग मकान मालिक और किराएदार के अलग रहने पर दूसरा गैस कनेक्शन पाने को लेकर भ्रम में रहते हैं. तेल कंपनियों और सरकार के नियमों के मुताबिक, इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपके घर में रहने और खाने-पीने (किचन) की व्यवस्था कैसी है.जान‍िये एलपीजी कनेक्शन को लेकर नियम क्या कहते हैं और इसके लिए किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है.

क्या एक ही पते पर मिल सकते हैं दो गैस कनेक्शन?

सरकारी नियमों के अनुसार, एक ही पते पर दूसरा गैस कनेक्शन तभी मिल सकता है, जब मकान मालिक और किराएदार बिल्कुल अलग-अलग परिवारों की तरह रह रहे हों और दोनों के पास अपना अलग किचन हो. अगर घर में रसोई एक ही है और मकान मालिक व किराएदार मिलकर खाना बनाते हैं, तो एक ही पते पर दो घरेलू गैस कनेक्शन बिल्कुल नहीं मिल सकते. सरकार के गैस कंट्रोल ऑर्डर के मुताबिक, एक ही रसोई (कॉमन किचन) वाले परिवार , जिसमें पति, पत्‍नी, बच्चे और माता-पिता शाम‍िल हैं, उनके पास केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन हो सकता है. सिर्फ यह कह देना काफी नहीं है कि आप अलग-अलग कमरों में रहते हैं. गैस एजेंसी को यह साबित करना होगा कि दोनों परिवारों का चूल्हा और किचन पूरी तरह अलग है.

नया कनेक्शन लेते वक्त किन बातों का रखना होगा ध्यान?
अगर आप और आपके किराएदार या एक ही घर में रह रहे दो अलग परिवार, अलग किचन का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अलग कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको ये प्रक्रिया अपनानी होगी:

विज्ञापन
  1. आपको गैस ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर के पास जाकर अपनी स्थिति बतानी होगी. इसके लिए अलग से एड्रेस प्रूफ, परिवार की घोषणा (Household Declaration) और केवाईसी पूरी करनी होगी.
  2. गैस एजेंसी के अधिकारी यह जांच करेंगे कि वाकई दोनों परिवारों के रहने और पकाने की व्यवस्था अलग है या नहीं. इसके बाद ही नए कनेक्शन पर फैसला लिया जाएगा. उदाहरण के लिए अगर कोई परिवार अलग फ्लोर पर रहता है और उसका किचन पूरी तरह अलग है, तो वह अलग कनेक्शन के लिए पात्र हो सकता है.

ये जरूरी नियम भी जान लीजिए
DBC (डबल बॉटल कनेक्शन): अगर आपको एक ही कनेक्शन पर ज्यादा गैस की जरूरत है, तो आप दो सिलेंडर वाला कनेक्शन यानी डीबीसी (DBC) ले सकते हैं. हालांकि, दोनों सिलेंडर एक ही कनेक्शन के तहत गिने जाएंगे.

PNG और LPG दोनों नहीं रख सकते: अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) यानी पाइप वाली गैस का कनेक्शन आ चुका है, तो आप कोई दूसरा घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन या सिलेंडर नहीं रख सकते हैं. नियम के मुताबिक पीएनजी उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola