उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विकास प्राधिकरण शहर (LDA) लगभग 3300 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएं शुरू करने जा रहा है। लखनऊ में 1090 चौराहा पर होटल, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और ऑफिस स्पेस विकसित किया जाएगा। वहीं, शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे 51 एकड़ क्षेत्रफल में रिवर व्यू अपार्टमेंट का निर्माण किया जाएगा। बताया गया है कि ये दोनों परियोजना PPP मोड पर विकसित की जाएगी।
युवाओं को मिलेंगी नौकरियां
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 1090 चौराहे पर प्राधिकरण की 5.5 एकड़ भूमि है। इस जमीन पर होटल, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स और ऑफिस स्पेस विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट से शहर में पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
परिवारों को दी जाएगी आवासीय सुविधा
हाल ही में अभियान चलाकर शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे ग्राम-मलेशेमऊ की 51 एकड़ अर्जित भूमि को खाली कराया गया है। अब यहां PPP मोड पर लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से ग्रुप हाउसिंग विकसित की जाएगी, जहां लगभग 4,000 परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं इस योजना को 3 क्लस्टर में विकसित किया जाएगा और इसमें रियल एस्टेट सेक्टर की अलग-अलग कंपनियां भाग ले सकेंगी।
कितने समय में पूरा होगा प्रोजेक्ट?
इस परियोजना के पास एलडीए की ओर से ग्रीन कॉरिडोर, शहीद पथ-ग्रीन कॉरिडोर क्लोवर लीफ, सुल्तानपुर रोड को जोड़ती हुई मास्टर प्लान रोड और फ्लावर वैली विकसित की जा रही है। इससे भविष्य में ये योजना कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। जानकारी के अनुसार, जून में इन दोनों परियोजनाओं के लिए RFP आमंत्रित कर दी जाएगी। साथ ही एग्रीमेंट साइन होने के 3 साल के अंदर संबंधित कंपनी को निर्माण कार्य पूरा करना होगा
संबंधित खबरें
Debit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
5 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
6 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
10 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
3 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
3 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
4 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
4 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
4 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines