ITR Filing 2025: आईटीआर फाइल करना हर टैक्सपेयर्स के लिए एक जरूरी है और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आईटीआर फाइल करने की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। FY24-25 के लिए ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है। लेकिन आईटीआर फाइल करने से पहले टैक्सपेयर्स को कुछ जरूरी बातों का ध्यान देना चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी न हो…
सही ITR फॉर्म चुनें
आईटीआर फाउलिंग करने से पहले आपको अपनी आय के अनुसार सही फॉर्म चुनना होगा जो आपके आय और इनकम सोर्स के आधार पर चुना जाएगा। ये फॉर्म इस प्रकार है:
- ITR-1: अगर आपकी कुल आय ₹50 लाख तक है, जिसमें वेतन, एक घर से आय, FD/डिविडेंड से ब्याज और ₹1.25 लाख तक का पूंजीगत लाभ शामिल है।
- ITR-2: अगर आपकी आय ₹50 लाख से अधिक है, एक से ज़्यादा घर हैं, पूंजीगत लाभ या कृषि आय है (₹5,000 तक)।
- ITR-3: अगर आप फ्रीलांसर हैं या बिज़नेस करते हैं, तो ये फॉर्म भरना होगा।
- ITR-4: अगर आप प्रीजम्प्टिव टैक्स योजना (44AD, 44ADA, 44AE) में आते हैं, तो आप इसे भर सकते हैं।
कटौती का सही क्लेम करें
आप धारा 80C, 80D, 80E, 80G, 80EEB, आदि के तहत टैक्स कटौती का दावा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि फर्जी दावे करने पर विभाग कार्रवाई कर सकता है। इसलिए वही दावा करें जिसका प्रूफ हो।
पुराने या नए टैक्स रिजीम का सही चुनाव
अगर आपने साल में ज़्यादा निवेश और टैक्स सेविंग की हैं तो पुराना टैक्स सिस्टम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपने बहुत कटौतियों का फायदा नहीं लिया है तो नया टैक्स सिस्टम बेहतर हो सकता है। आप इनकम टैक्स कैलकुलेटर की मदद से दोनों का फर्क देख सकते हैं।
फॉर्म 16 और 26AS का मिलान करें
ITR भरते वक्त, Form 16 में दिए गए TDS की जानकारी को 26AS और AIS/TIS से क्रॉस चेक जरूर करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई टैक्स मिस नहीं हुआ है और बाद में नोटिस नहीं आएगा।
जरूरत हो तो विशेषज्ञ की मदद लें
अगर आपकी आय जटिल है या आप निवेश, किराया, क्रिप्टो आदि से भी कमाते हैं, तो टैक्स सलाहकार की मदद लेना बेहतर रहेगा।
संबंधित खबरें
23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 hr agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 hr agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
6 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
1 day agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
2 days agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines