IRCTC Update: रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को देश भर में मनाया जाएगा। हर कोई चाहता है कि वह इस खास त्योहार को अपने-अपने भाई-बहन के साथ मनाएं। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने भाई-बहन से दूर रहते हैं और इस वजह से हम यह चाहते हैं कि उस दिन के लिए अपने घर जाकर इस त्योहार को मनाएं। ऐसे में समय पर वहां पहुंचना भी जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन में सफर कर घर जाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज ही टिकट बुक कर लें, क्योंकि भारतीय रेलवे का नियम है कि अगर आप ट्रेन में रिजर्वेशन कराना चाहते हैं, तो 60 दिन पहले ही कराना होगा, तभी आपका टिकट कन्फर्म होगा।
क्या है भारतीय रेलवे का नियम?
नियम के अनुसार 60 दिन यानी 2 महीने पहले ही एडवांस ट्रेन टिकट की बुकिंग करनी होती है। पहले यात्री 120 दिन पहले ट्रेन की टिकट बुक कर सकते थे, जिसे बाद में बदल दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 120 दिनों के एडवांस टिकट बुकिंग में काफी ज्यादा कैंसिलेशन और सीटों की बर्बादी देखी जा रही थी। 21 प्रतिशत टिकट कैंसिल हो जाती थीं और 4 से 5 प्रतिशत लोग यात्रा नहीं करते थे।
ये भी पढें- Namo Bharat Train: दिल्ली से करनाल केवल 90 मिनट में, नमो भारत हाई-स्पीड कॉरिडोर से जुड़ेंगे ये शहर
इसे देखते हुए रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के समय को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया। रेलवे में कई बार ऐसा भी होता है कि यात्री ट्रेन में टिकट कैंसिल नहीं करवाते हैं और यात्रा भी नहीं करते हैं। ऐसे में धोखाधड़ी होने की संभावना बढ़ जाती है और जिन्हें जरूरत होती है उन्हें सीट नहीं मिलती है। ऐसे में अगर आप समय पर रक्षाबंधन के त्योहार के घर पहुंचना चाहते हैं तो समय पर अपनी बुकिंग करा लें।
रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेन
इसके साथ ही त्योहारों के मौसम में स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती हैं, जिसका फायदा आप भी उठा सकते हैं। इस स्पेशल ट्रेन को चलाने का उद्देश्य होता है कि यात्रियों के सफर को आसान बनाया जा सके और बढ़ती भीड़ को कम कर सके। पिछले साल की तरह रेलवे की ओर से इस साल भी यात्रा को आसान बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, लेकिन अगर आप समय पर घर जाना चाहते हैं तो स्पेशल ट्रेनों के इंतजार में न रहें और समय पर अपनी टिकट बुक कर लें। इसके लिए आप आसानी से IRCTC की वेबसाइट irctc.com पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
ये भी पढें- दिल्ली मेट्रो का सफर होगा अब और भी आसान, लोगों को जल्द मिलेगी गोल्डन लाइन की सौगात
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
46 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines