भारत में ट्रेन से यात्रा करना आम लोगों के लिए सबसे आसान और किफायती तरीका है। ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव करने के पीछे IRCTC का मकसद टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी को रोकना है। IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करते समय अब यात्रियों को उनके मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा। जब तक आप इस OTP को वेरिफाई नहीं करेंगे, तब तक आप पेमेंट पेज पर नहीं जा पाएंगे। यह नियम सभी यात्रियों पर लागू होगा, चाहे आपने पहले IRCTC पर रजिस्ट्रेशन कराया हो या नहीं। इसका उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि टिकट सही यात्री द्वारा बुक किया जाए। इसके अलावा सुरक्षा और गोपनीयता को और मजबूत किया जा सकेगा।
वहीं, 1 मई से ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग की अवधि घटाकर 90 दिन कर दी गई है। यानी अब कोई भी यात्री 90 दिन पहले ही यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेगा। साथ ही ये भी कहा गया है कि नियम 1 मई से लागू हो गया है, हालांकि ये नियम फेस्टिवल और स्पेशल ट्रेनों पर लागू नहीं होगा।
क्या है नया रिफंड पॉलिसी?
नए नियमों के तहत रेलवे ने रिफंड पॉलिसी को आसान बना दिया है। पहले कैंसिल टिकट का पैसा वापस आने में 5 से 7 दिन का समय लगता था, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे यानी 2 दिन में ही रिफंड आपके खाते में आ जाएगा। ये सुविधा ऑनलाइन और काउंटर से बुक किए गए दोनों तरह के टिकटों के लिए उपलब्ध है। रेलवे टिकट अब उसी दिन और ट्रेन के लिए वैध होंगे जिसका उल्लेख टिकट पर किया गया है। अगर आपने ई-टिकट बुक किया है तो उसका प्रिंट आउट लेना जरूरी नहीं है। आप अपने मोबाइल पर टिकट दिखाकर यात्रा कर सकते हैं।
कैंसिल करने पर देने होंगे चार्ज
अगर आप ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले कन्फर्म टिकट कैंसिल कराते हैं तो आपको कोच के हिसाब से अलग-अलग चार्ज देना होगा। फर्स्ट एसी या एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए आपको 240 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। वहीं, सेकेंड एसी या फर्स्ट क्लास के लिए आपको 200 रुपये, 3ए के लिए 180 रुपये, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये और सेकंड क्लास के लिए 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। रेलवे ने वेटिंग टिकट वालों के लिए भी नया नियम लागू किया है। अगर आपके पास वेटिंग टिकट है तो आप 1 मई से स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे। यानी अब बिना कन्फर्म टिकट के यात्रा करने की छूट नहीं मिलेगी।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
10 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
14 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
17 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
1 day agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
1 day agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
1 day agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
3 days agoक्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? आज के रेट्स जानें
4 days agoदिवाली से पहले आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त, ऐसे पक्का करें लिस्ट में अपना
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines