Indian Railways New Rules: रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, सफर करने से पहले इस जानकारी को जरूर पढ़ें. भारतीय रेलवे अब ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान एक नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है. TTE अब अपनी यूनिफॉर्म पर एक खास बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे, जो टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों के साथ होने वाली पूरी बातचीत और गतिविधियों को ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट में रिकॉर्ड करेगा. इस कदम से चेकिंग प्रक्रिया अधिक आधुनिक, प्रभावी और विश्वसनीय बनेगी.
प्रयागराज मंडल की दो प्रमुख ट्रेनों से हुई शुरुआत
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रयागराज मंडल में शुरू किया है. महाप्रबंधक के निर्देशों पर इसे सबसे पहले प्रयागराज एक्सप्रेस और श्रम शक्ति एक्सप्रेस में लागू किया गया है. पहले चरण में टिकट चेकिंग स्टाफ को 30 कैमरे दिए गए हैं और उन्हें इसके इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जा रही है. यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों और पूरे देश में लागू किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: अब सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं बनेंगे घर के असली मालिक, जानें ओनरशिप पक्की करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी
क्या हैं बॉडी वॉर्न कैमरों की खासियतें?
यह छोटा और हल्का कैमरा होता है जिसे रेलकर्मी अपनी यूनिफॉर्म पर आसानी से लगा सकते हैं. इसमें हाई डेफिनिशन वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग, नाइट विजन और लंबी यात्राओं के लिए टिकाऊ बैटरी बैकअप जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा इसमें टैम्पर-प्रूफ सिस्टम दिया गया है ताकि रिकॉर्ड किए गए वीडियो या ऑडियो में कोई फेरबदल या छेड़छाड़ न की जा सके.
यात्रियों और रेलकर्मियों दोनों को मिलेगा सीधा फायदा
अक्सर टिकट जांच के दौरान टीटीई और यात्रियों के बीच विवाद या झूठे आरोपों की स्थिति बन जाती थी. इस कैमरे की फुटेज से अब विवादों का सही और निष्पक्ष निपटारा हो सकेगा. इससे रेलवे कर्मचारियों को फर्जी शिकायतों से सुरक्षा मिलेगी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को संदिग्ध गतिविधियों में पुख्ता डिजिटल सबूत मिल सकेंगे, जिससे भारतीय रेलवे में पारदर्शिता बढ़ेगी.
संबंधित खबरें
Gold Rate Fall Today: सस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
1 hr agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
3 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
2 days agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
2 days agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
2 days agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
3 days agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
4 days agoगुड न्यूज! नमो भारत के यात्रियों को मिलेगा 'ट्रिप पास', अब सफर बनेगा किफायती और आसान
4 days agoLPG Aadhaar KYC Last Date: 1 अक्टूबर से बिना आधार ऑथेंटिकेशन नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, जानिए घर बैठे केवाईसी करने का तरीका
4 days agoमैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेंगे ये बड़े फायदे, जानिए शादी का कानूनी रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines