ट्रेन में सफर के दौरान अगर मोबाइल चार्जर घर छूट जाए, सिरदर्द की दवा की तुरंत जरूरत पड़ जाए, या बच्चों के लिए स्नैक्स खत्म हो जाएं, तो सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि कम स्टॉपेज में प्लेटफॉर्म पर उतरकर सामान कैसे खरीदें. कई बार तो ट्रेन छूटने के डर से लोग प्लेटफॉर्म पर उतरते ही नहीं हैं. यात्रियों की इसी परेशानी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए भारतीय रेलवे के साउदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit (ब्लिंकिट) के साथ एक खास पार्टनरशिप की है. अब यात्री ट्रेन के सफर के दौरान सीधे ऐप से ऑर्डर करके चुनिंदा स्टेशनों पर अपना जरूरी सामान पा सकेंगे. जानिये यह नई सर्विस कैसे काम करेगी.
आप क्या-क्या ऑर्डर कर सकेंगे?
रेलवे और ब्लिंकिट की इस पहल का मकसद यात्रियों को यात्रा के दौरान लगने वाली हर जरूरी चीज मिनटों में उपलब्ध कराना है. मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, डेटा केबल और अन्य जरूरी एक्सेसरीज के अलावा अचानक जरूरत पड़ने वाली पेनकिलर, ओआरएस, बैंड-एड और फर्स्ट-एड का सामान तक ऑर्डर कर सकते हैं. टूथब्रश, पेस्ट, साबुन, फेस वॉश, वेट वाइप्स और अन्य रोजमर्रा का सामान भी मंगा सकेंगे. इसके साथ ही पैकेज्ड स्नैक्स, बिस्किट, पानी, जूस और रिफ्रेशमेंट्स के लिए भी सामान मंगा सकते हैं. हालांकि प्रोडक्ट्स की उपलब्धता आपके चुने गए स्टेशन और वहां के स्टॉक पर निर्भर करेगी।)
यह डिलीवरी सुविधा कैसे काम करेगी?
- सफर के दौरान अपने मोबाइल में Blinkit App खोलें.
- अपनी लोकेशन या आने वाले रेलवे स्टेशन का नाम चुनें.
- अपनी जरूरत का सामान सेलेक्ट करके ऑर्डर प्लेस करें.
जब ट्रेन उस स्टेशन पर पहुंचेगी, तो स्टेशन पर बनाए गए विशेष डिलीवरी पॉइंट (Platform/Entry Gate) से आप अपना ऑर्डर ले सकेंगे. इससे आपको स्टेशन के बाहर दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ट्रेन छूटने का जोखिम भी बिल्कुल नहीं रहेगा.
फिलहाल किन 7 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी यह सुविधा?
शुरुआती चरण में यह पायलट प्रोजेक्ट साउदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन के 7 प्रमुख स्टेशनों पर शुरू किया गया है:
- कोयंबटूर जंक्शन (Coimbatore Junction)
- कोयंबटूर नॉर्थ (Coimbatore North)
- पोदनूर जंक्शन (Podanur Junction)
- तिरुप्पुर (Tiruppur)
- इरोड जंक्शन (Erode Junction)
- सलेम जंक्शन (Salem Junction)
- करूर (Karur)
बता दें कि यह सेवा अभी सिर्फ इन्हीं चुनिंदा 7 स्टेशनों पर शुरू की गई है, पूरे देश में नहीं. इसलिए ऑर्डर करने से पहले अपने ऐप में स्टेशन और सर्विस की उपलब्धता जरूर चेक कर लें.
संबंधित खबरें
23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 hr agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
6 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
1 day agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
2 days agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
2 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines