हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, ESIC Card को आधार से लिंक करना हुआ अनिवार्य

ESIC Card Aadhaar Link: ईएसआईसी कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. सरकार ने अब ईएसआईसी पहचान कार्ड के साथ आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है. अगर आपने अभी तक यह काम नहीं किया है, तो जानिए घर बैठे इसे ऑनलाइन कैसे पूरा करें.

विज्ञापन
सरकार ने अब ईएसआईसी पहचान कार्ड के साथ आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है. Credit: AI

ESIC Card Aadhaar Link : नौकरीपेशा कर्मचारियों और ईएसआईसी (ESIC) लाभार्थियों के लिए बेहद जरूरी अपडेट आया है. अब सभी ईएसआईसी कार्ड धारकों के लिए अपने पहचान कार्ड को आधार से लिंक और ऑथेंटिकेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसा न करने पर भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य ईएसआईसी लाभों को लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से इसे मिनटों में पूरा कर सकते हैं.

Ration Card Rules: परिवार से अलग राशन कार्ड कब और कैसे बनवाएं? जानें कुंवारे लोगों के लिए क्या हैं नियम

ऑनलाइन आधार लिंक करने का आसान तरीका

  • पोर्टल पर जाएं और लॉगिन करें: सबसे पहले ईएसआईसी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. वहां ‘Insured Person (IP)’ सेक्शन में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • आधार सीडिंग विकल्प चुनें: लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर “Aadhaar Seeding for IP” का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
  • लाभार्थी चुनें: आपके सामने लाभार्थियों की सूची खुलेगी. इसमें अपना नाम देखें और उसके सामने दिए गए “Click Here to Seed Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें.
  • विवरण दर्ज करें: इसके बाद मांगी गई जगह पर अपना आधार नंबर सावधानीपूर्वक दर्ज करें और ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं.
  • OTP से करें वेरिफाई: आपके आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा. इस ओटीपी को पोर्टल पर दर्ज कर सबमिट करें.

ओटीपी सबमिट होते ही आपका ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा और ईएसआईसी कार्ड के साथ आधार सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा. समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिना रुकावट मुफ्त इलाज और अन्य सरकारी लाभ मिलते रहें.

विज्ञापन

ईएसआई कार्ड क्या है और इसके फायदे?

ईएसआई कार्ड कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है. यह इस बात का प्रमाण है कि आप ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत हैं. इससे आपको और आपके परिवार का ईएसआईसी अस्पताल और डिस्पेंसरी में ओपीडी (OPD) और भर्ती होने पर सारा इलाज मुफ्त होता है. डॉक्टर की सलाह पर मिलने वाली सभी दवाइयां, एक्स-रे, ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड पूरी तरह मुफ्त हैं. कर्मचारी के साथ-साथ उसकी पत्नी, पति, बच्चों और आश्रित माता-पिता का इलाज भी इसमें शामिल है. गंभीर बीमारी या बेड रेस्ट मिलने पर इलाज के दौरान कुछ महीनों तक सैलरी का 70% तक हिस्सा मिलता है. गर्भवती महिला कर्मचारियों को प्रसव के दौरान 6 महीने तक लगभग पूरी सैलरी का भुगतान किया जाता है. ड्यूटी के दौरान चोट लगने या विकलांगता पर औसत वेतन का 90% तक वित्तीय सहायता मिलती है.

Aadhaar Mobile Number Update: घर बैठे ऐप से कैसे बदलें आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर? जानें step-by-step तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola